RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

डोमिसाइल नीति को वापस लेने और शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 में संशोधन को लेकर जनाधिकार पार्टी का धरना।

आरा /भोजपुर (अमरेश सिंह)05 जुलाई। जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक भोजपुर जिला इकाई के द्वारा शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 में संशोधन को लेकर भोजपुर जिला समाहरणालय के पास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय धरना में पूरे जिले के जाप कार्यकर्ता शामिल हुए थे। जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने धरना को संबोधित करते हुए कहां की जन अधिकार पार्टी युवा एवं छात्र हित के लिए सदैव ही अग्रणी भूमिका निभाई है चाहे वह रोजगार का मामला हो या कोई और। राष्ट्रीय महासचिव कमलेश तिवारी ने कहा कि बिहार एक युवा प्रधान राज्य है एवं कल कारखानों का घोर अभाव है ऐसे में राज्य के युवाओं के पास रोजगार के दृष्टिकोण से सरकारी नौकरी ही एक उपाय बचता है। वही प्रदेश प्रवक्ता डॉ बबन यादव ने बताया कि पिछले माह घोषित 1.70 लाख स्कूली शिक्षकों की बहाली की घोषणा से युवाओं में एक नई उम्मीद जगी थी लेकिन कुछ महीने के घटनाक्रम और सरकार के प्रतिनिधियों के बयान को देखने से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि यह घोषित नियुक्ति बिहार के युवाओं के खिलाफ षड्यंत्र है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव ने धरने को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक बहाली की नियमावली और सिलेबस में जिस प्रकार परिवर्तन हो रहे हैं उसे शिक्षक अभ्यर्थी परेशान है बार-बार नियमावली में संशोधन के चलते छात्र युवा एवं अभ्यर्थी बहुत ही दिग्भ्रमित है जो निंदनीय है।युवा जिलाध्यक्ष लड्डू यादव ने बताया कि जानबूझकर बहाली को लटकाने का प्रयास किया जा रहा है शिक्षक बहाली प्रक्रिया के बीच में डोमिसाइल नीति को बदलना तकनीकी रूप से गैरकानूनी है इसे बिहार के बच्चों के लिए अवसर की कमी हो जाएगी। इस एक दिवसीय धरना में मुख्य रूप से डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह, रितेश कुमार, सुजीत कुशवाहा, अजय यादव, अर्जुन सिंह, पप्पू यादव, राम तपस्या यादव, हरेंद्र यादव, संजय यादव, रोहतास जिला अध्यक्ष विकास सिह एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले चौकीदार परेड आयोजित।

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल हुए।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण के लिए रवाना हुई।

rktvnews

वैशाली:जिला में सरकारी स्कूलों की चाहरदिवारी का निर्माण कराने को ले बैठक।

rktvnews

जिले के अंबेडकर भवन स्थित शिविर का किया निरीक्षण!जिला कलक्टर, एसपी के साथ राज्यमंत्री गोदारा ने लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन।

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र द्वारा वित्त पोषित शिक्षा संस्थानों में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment