RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने मंडल कारा आरा का किया निरीक्षण एवं कारा में अपना रेडियो का किया उदघाटन।

आरा/भोजपुर 18 दिसंबर।उच्च न्यायालय, पटना के न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पांडे जो व्यवहार न्यायालय आरा के निरीक्षी न्यायाधीश भी है के द्वारा रविवार को मंडलकारा आरा का निरीक्षण किया गया इसके साथ ही अपना रेडियो का भी जेल में उद्घाटन किया गया। मंडल कारा आरा में सजावार बंदी और विचाराधीन बंदी को मत्स्य पालन से संबंधित सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। न्यायमूर्ति द्वारा मंडलकारा आरा परिसर में वृक्षारोपण किया गया और महिला बंदियों से मुलाकात भी की साथ ही साथ मंडलकारा के रसोई घर का भी न्यायमूर्ति ने निरीक्षण किया। इसके अलावा न्यायमूर्ति द्वारा व्यवहार न्यायालय आरा परिसर में स्थित अभिलेखागार, हाजत, लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम एवं कोर्ट परिसर में निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण किया गया एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोजपुर ब्रजेश कुमार मालवीय के प्रकोष्ठ में बैठक कर उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Related posts

शाहपुर मे अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर ।

rktvnews

बहराइच: सवा 7501 धान की धूम, किसान गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

दुमका:13 से 20 फरवरी तक होगा राजकीय हिजला मेला का आयोजन।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा: निर्दलीय प्रत्याशी और यूट्यूबर पर मुक़दमा।।

rktvnews

राजस्थान:वरुण सागर में लगेगी भगवान झूलेलाल की मूर्ति एवं बनेगा घाट: वासुदेव देवनानी

rktvnews

भोजपुर: भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण।

rktvnews

Leave a Comment