RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उत्तराखण्ड को 2025 तक ड्रग्स फ्री बनाने के लिए किये जाएं प्रभावी प्रयास: मुख्यमंत्री

देहरादून/ उत्तराखंड 18 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। उत्तराखण्ड को गुड गवर्नेंस मॉडल राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए करारों को तेजी से धरातल पर उतारा जाए। मुख्यमंत्री ने डीजीपी अभिनव कुमार को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाए तथा इस अभियान को मिशन मोड पर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग और नशा मुक्ति के लिए कार्य कर रहे संगठनों को भी इस अभियान में शामिल किया जाए। मार्च 2024 तक यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ ही अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने सचिव आई.टी.डी.ए शैलेश बगोली को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक सेवाएं ऑनलाईन की जाएं। सभी विभाग समयबद्धता के साथ पत्रावलियों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन सेवाओं का लाभ आम जन आसानी से उठा सकें, इसके लिए जनपदों में विभागों के माध्यम से ऑनलाईन सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत हुए करारों की ग्राउडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि निवेशकों को कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और मजबूत बनाया जाए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी अंशुमन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अपर सचिव जे.सी. काण्डपाल उपस्थित थे।

Related posts

आरबीआई ने सिक्किम में 8वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की।

rktvnews

दरभंगा:शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम: ”एक्स्ट्रा एज क्लब” और ”कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी केन्द्र” का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

मेरा पहला वोट, देश के लिए…

rktvnews

राममय हुई इंदौर नगरी, जय श्री राम के नारों से गूंज उठा सम्पूर्ण शहर।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुकों की स्वीकृति करने हेतु जिला अपीलीय कमिटी की बैठक।

rktvnews

शराब मामले का तीन साल का फरारी अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment