RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई।7 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी, आरा विधानसभा के द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय बामपाली में पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा आम का फलदार पौधारोपण किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया, ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, कार्यक्रम जिला संयोजक श्री भगवान सिंह ने भी पेड़ लगाए।
इस अवसर पर अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में प्रकृति के असंतुलन होने से प्रकृति का प्रकोप ग्लोबल वार्मिंग के रूप में झेलना पड़ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर हम सभी प्रकृति के बचाव के लिए पेड़ लगा रहे हैं। आज धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाने के अलावा और कोई उपाय नहीं है।
मेरा सभी से अनुरोध होगा कि आप सभी भी प्रकृति के रक्षा के लिए नीम, बरगद, पीपल,आम, जामुन, सखुआ, शीशम आदि फलदार एक पेड़ अवश्य लगाएं। अन्यथा खतरनाक गर्मी, बाढ़ और ठंड के असमय प्रकोप को झेलना और जुझना पड़ेगा।
इस अवसर पर अजय सिंह,लव पाण्डेय, सुशील कुमार मिश्र, संतोष चन्द्रवंशी, दीपक सिंह, हैप्पी तिवारी, मुन्ना कुशवाहा, अजय सिंह ,प्रकाश सिंह, रौबिन कुशवाहा, संतोष पाण्डेय, मुन्ना सिंह, विजय सिंह उदय प्रताप सिंह, रितेश वर्मा सुगम सहाय बलजीत सिंह, अश्वनी कुशवाहा, रंजीत सिंह प्रकाश बिंद अभय चौधरी गुड्डू पासवान, गौतम श्रीवास्तव, राजु सिंह नीरज चौधरी, मंदीप तिवारी, धीरज सोनी रानू चौरसिया दिलीप सिंह अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और नवाचार कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

गढ़वा:कड़ाके की ठंड में दिव्यांगजनों के लिए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

मुंबई हवाई अड्डे पर एयर स्पेस की भीड़ को संभालने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम।

rktvnews

आईएनएस शिवाजी को एक औपचारिक समारोह में दिवंगत वाइस एडीएम बेनॉय रॉय चौधरी का मूल ‘वीर चक्र’ प्राप्त हुआ।

rktvnews

जबलपुर:शहीद रघुनाथ एवं शंकर शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का होगा आयोजन: सुभाष जायसवाल

rktvnews

वैज्ञानिकों ने इस्तेमाल हो चुकी बैटरी से प्राप्‍त सामग्री का उपयोग करना शुरू कर दिया है।

rktvnews

Leave a Comment