RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बहराइच: सवा 7501 धान की धूम, किसान गोष्ठी का आयोजन।

RKTV NEWS/बहराइच(उत्तर प्रदेश)27 सितंबर।बहराइच जिले के मिहिपुरवा ब्लॉक में गॉव सेमरियाना नौनिहा में सतनाम सिंह के खेत पर सवाना सीड्स द्वारा किसान गोष्टी का आयोजन किया गया था। गोष्ठी में कई सम्मानित किसान गढ़, स्थानीय वितरक ने हिस्सा लिया, गोष्ठी के दौरान सतनाम सिंह द्वारा अपने खेतो में मेहनत, लगन और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए एक एकड़ भूमि में 120-125 दिनों के अंदर में 38 क्विंटल प्रति एकड़ धान पैदा कर रिकॉर्ड बनाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
पिछले कई वर्षों से वह धान की अन्य कई सारी वैरायटी लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें इतना उत्पादन कभी प्राप्त नहीं हुआ l उनका कहना है कि उनका उत्पादन बढ़ाने में सवा 7501 धान का बहुत ही बड़ा महत्व है स्थानीय किसान और वितरक उनकी प्रशंसा कर रहे हैं ! किसान सतनाम सिंह ने कहा कि अगले वर्ष इसको और ज्यादा एकड़ में लगाऊंगा , और अन्य किसान भाईयों को भी बताया कि अधिक पैदावार हेतु सवा 7501 ही अपनाए ओर कम दिन में अधिक पैदावार का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि धान की बुवाई के समय सवाना सीड्स के क्षेत्रीय प्रबंधक गुरुचरण सिंह उनसे मुलाकात किया और उनको यह सवा 7501 बीज के किस्मो के बारे में बताया और लगाने को कहा l सवाना सीड्स के रीजनल सेल्स मैनेजर दिग विजय सिंह ने बताया कि हमारे पास यह सवा 7501 धान का बीज तराई के इलाके के लिए बहुत ही उपयोगी हैं और तराई के किसानो के पैदावार बढ़ाने के लिए सवाना सीड्स प्रतिबद्ध हैं l
सवाना सीड्स के क्षेत्रीय प्रबंधक मलय मिश्रा के अनुसार तराई के किसानों के लिए सवा 7501 एक वरदान है क्योंकि इसकी औसतन पैदावार अन्य धानों की तुलना में 2-3 क्विंटल ज़्यादा है जो कि तराई के किसानों के लिए उनके जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान देता है और किसानों को 5-6हज़ार का मुनाफा भी देता है ।
उन्होंने बताया कि सवा 7501 फसल कि खास बात यह हैं अन्य सीड्स कि अपेक्षा वजनी बाली, हर कल्ले में बाली और शुरू से हरी पत्तियां और गिरने के प्रति सहनशील ही इसकी ज्यादा पैदावार देती हैं तथा कम रोग आदि भी इसको अलग बनता हैं l सवा 7501 तराई में आस पास के ज़िलों में भी सवा 7501 बीज के बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं, सवाना सीड्स के लिए धान ही उनकी दुनिया है !

Related posts

उपराष्ट्रपति ने सीजेआई की भावनाओं को दोहराया कि मध्यस्थता क्षेत्र में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का वर्चस्व है जबकि अन्य योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की जाती है।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय महिला आयोग की आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत छपरा में महिला जनसुनवाई।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का किया निरीक्षण।

rktvnews

रामगढ़:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:लोकतंत्र के गीतों के साथ जीविका दीदियां कर रही अपने मत का प्रयोग, लोगो से कर रही अपील।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:टीबी मुक्‍त अभियान को लेकर केंद्रीय टीम ने की जिला यक्ष्मा केंद्र व स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल।

rktvnews

Leave a Comment