RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पिथौरागढ़:जलागम कार्यों, जिओ ट्रैकिंग कर योजना सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए:जिलाधिकारी

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 16 दिसंबर।जलागम कार्यों, जिओ ट्रैकिंग कर योजना सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए यह निर्देश जिला अधिकारी रीना जोशी ने जिला कार्यालय में जलागम परियोजना प्रबंधक समिति की बैठक लेते हुए परियोजना अधिकारी को दिए।
बताते चलें कि जनपद में जलागम परियोजना तीन ब्लॉक बेरीनाग, गंगोलीहाट, विण में संचालित है जिलाधिकारी ने कहा जलागम परियोजना के कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, कार्यों की जांच भी कराई जाएगी उन्होंने कहा योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सूचना जनप्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए साथ ही कहा कि कार्यों में विशेषज्ञ विभागों की सहायता ली जाए वह उन्हें सूचना भी अवश्य दी जाए, ताकि लाइन विभाग भी उसी अनुसार कार्य योजना बना सके व कार्यों में ओवरलैपिंग ना हो सके। उन्होंने कहा योजना के अंतर्गत आजीविका बढ़ाने वाले कार्यों को बढ़ावा दिया जाए व वायरर्क्रेड, रिचार्ज पिट, ड्राईपिट, चेकडैम,खांतियों,जलधाराओं पुनरोद्धार कार्यों
को गुणवत्तापूर्ण किए जाएं साथ ही चेक डैम खांतियों चालखालों में मालवा बढ़ जाता है जिससे जल संग्रह क्षमता कम हो जाती है, इसलिए उन्हें समय पर समय पर साफ भी किया जाए।
कट्टर सेटों का पुनरुद्धार से पूर्व वह बाद में जल स्रोतों नौले धारों का वाटर रिचार्ज कितना बड़ा है उसका भी परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आजीविका संवर्धन हेतु किसानो को उनके क्षेत्र उत्पादकता व मांग के अनुसार समय पर दी जाए। साथ ही सेब, कीवी को भी उत्पादन हेतु प्रेरित किया जाय। जिन क्षेत्रों में जल संग्रहण संवर्धन प्रबंधन योजना बनाई जा रही है उस पूरे क्षेत्र मे टॉप टू बॉटम का प्रबंधन प्लान डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सर्वे प्लांट धरातल में जाकर ही बनाई जाए। ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग विनीता बाफिला ने बेरिनाग ब्लॉक में किये जा रहे हैं जलागम कार्यों की सूचना जन प्रतिनिधियों को पूर्व देने के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा उन्होंने कहा कि काश्तकारों को सीजन के अनुसार बीज व पौधे उपलब्ध कराए जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, उप परियोजना निदेशक अनिल कुमार टम्टा, यूनिट अधिकारी ललित मोहन हरबोला, अवर अभियंता पीएमकेएसवाई बेरीनाग अर्जुन जलाल, यूनिट अधिकारी पीएमकेएसवाई गंगोलीहाट योगेंद्र सिंह, गंगा वल्दिया स0जी0प0रा0 अधिकारी आदि संबंधित अधिकारियों मौजूद थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, 10 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

rktvnews

मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पूसा संस्थान के 504 बिस्तरों वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रावास “मधुमास” का केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त आज “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के पांचवे दिन हंटरगंज प्रखण्ड के डाहा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जयपुर में सांगानेर, चाकसू और शिवदासपुरा क्षेत्रों में किया स्कूलों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment