RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अनुकंपा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी ने दिया नियुक्ति पत्र।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 सितम्बर। शनिवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अनुकंपा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कुल 43 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें 40 विद्यालय लिपिक एवं 3 विद्यालय परिचारी शामिल हैं।कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक है, बल्कि परिवारों को आर्थिक मजबूती भी प्रदान करेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल समाज के वंचित वर्गों में नई ऊर्जा, विश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को भी मजबूत करेगी। श्री सुल्तानिया ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।इस महत्वपूर्ण अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, विकास शाखा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना एवं शिक्षा विभाग के कर्मी सहित कई अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन:मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयति सिंह ने किया घट्टिया जनपद के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण।

rktvnews

गिरीडीह:मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन को दिखाई गई झंडी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: किसानों की आर्थिकी को और तेजी से बढ़ाने की दिशा मे करें प्रभावी प्रयास : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर : पटना में होने वाले कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी को ले भोजपुर राजद की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment