RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 09 मामलों की सुनवाई करते हुए किया गया समाधान।

सारण/छपरा 15 दिसम्बर।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर के कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गयी और उनका निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 09 मामलों की सुनवाई की गई। 06 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 03 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

चन्दौली कजरी काव्य/गायन संगम सैकड़ों लोगों को भेंट किया गया स्मृति सम्मान।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी की 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाली “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर संदेश विधानसभा कि बैठक संपन्न।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने छह कोयला खदानों के लिए निहित आदेश जारी किए और दो खदानों के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:24 घंटे का हरिकीर्तन संपन्न।

rktvnews

मोदी जी, अगर देश का सम्मान बचा नहीं सकते, तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते?

rktvnews

Leave a Comment