RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बी.एस डीएवी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन।

शिक्षा, सेवा तथा संस्कार हमारी प्राथमिकता : प्रधानाचार्या

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)10 फ़रवरी।आज स्थानीय बी.एस.डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘हेल्थ केयर कैंप’ का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने इस संबंध में बताया कि डीएवी अपने बच्चों तथा उनके अभिभावको के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष करते रहा है। शिक्षा, सेवा तथा संस्कार जैसे श्रेष्ठ मूल्यों का अनुपालन करना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानाचार्या ने विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी चिकित्सकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
आज के स्वास्थ्य शिविर में शहर के कई प्रमुख चिकित्सक उपस्थित रहे। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.कुमार जितेंद्र, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अभयानंद, कान,नाक तथा गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह, चेहरा तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पिता, फिजिशियन डॉ. दिनेश सिंह तथा पैथोलाजिस्ट अमरनाथ द्वारा लगभग सैकड़ो विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर बेहतर परामर्श दिया गया । बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी अपने सुगर, हिमोग्लोबिन तथा बल्डप्रेशर का नि:शुल्क परीक्षण कराया। सबने प्रसन्नता व्यक्त की।
यह स्वास्थ्य शिविर प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक काफी सक्रिय रूप में संचालित हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी चिकित्सकों तथा अभिभावकों का विशेष आभार व्यक्त किया गया। सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा।

Related posts

बक्सर:चौंगाई प्रखंड के मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर में पाक कला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

गोपालगंज:मतदाता बनने हेतु छात्राओं को किया गया प्रेरित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक, योजनाओं की पूर्णता में देरी पर जताई अप्रसन्नता ,कार्रवाई की दी गई चेतावनी।

rktvnews

बागपत:जनपद के समस्त ग्राम पंचायत व नगर निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित।

rktvnews

घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड।

rktvnews

थुलासीमाथी मुरुगेसन ने जीता भारत के लिए रजत पदक।

rktvnews

Leave a Comment