बागपत/उत्तर प्रदेश 14 दिसंबर।सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने/जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से वर्ष 2023 -24 में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 15 /12/ 2023 से 31/ 12 /2023 तक आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा सड़कों पर हम सब का परिवार हम सब चलते हैं हमें एक दूसरे को सड़कों पर चलते समय समस्त नियमों का पालन करना है और दूसरे लोगों को भी जागरूक करना है जिलाधिकारी ने कहा यह 15 दिवस का पखवाड़ा अभियान स्कूल से लेकर हर स्तर तक पहुंचना चाहिए जिसे आम जनमानस को लाभ मिले उन्होंने कहा शीत ऋतु में गाने कौर व कम दर्शाता होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है शीत ऋतु में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के प्रयोजनार्थ सभी सड़क प्रतियोगिताओं समस्त प्रकार के वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों तथा आम जनमानस को जागरूक किया जाना आवश्यक है उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जिन भारी वाहनों में शीत ऋतु में समान जा रहा है जैसे गन्ने का ट्रैक्टर हो, ट्रक ,ट्राला बस आदि बाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए जाएं जिससे कि पीछे चलने वाला व्यक्ति अगले वहां को देखकर सचेत हो सके उन्होंने यह भी निर्देश दिए की सड़क पर चलते हुए किन निशानों के क्या मतलब है इनके प्रतिबिंब बी अधिक से अधिक जागरूक किया जाए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाए जाने के लिए परिवहन पुलिस लोक निर्माण चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को कार्य योजना बनाकर पखवाड़े को सफल बनाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा पखवाड़ा तभी सफल होगा जब इसका अनुपालन कराया जाए।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ कल दिनांक 15 दिसंबर 2023 को गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किया जाएगा जिसमें विद्यालयों के छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली भी निकल जाएगी और सड़क सुरक्षा जागरूकता सम्बन्धित पोस्टर, स्टीकर, हैण्डबिल एवं पम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात हेतु सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वाधित महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके नियमित जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानको के प्रति जागरूक कराना अति आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग संबंधित कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए उन्होंने समस्त स्कूल संचालकों के लिये शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा के साथ अपने विद्यालयों में अन्य एक्टिविटी भी संचालित कराएं जिससे की एक नया माहौल क्रिएट हो और बच्चों को हर क्षेत्र में एक्टिव किया जाए,बड़े स्कूल छोटे स्कूलों को गाइड करें, विद्यालय चलाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्भन जरूरी है। जिसका राष्ट्र के निर्माण में बहुत सराहनीय योगदान होता है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कहा रोड साइन जरूर लगवाएं, ब्लैक स्पॉट अवश्य बनने चाहिए, जहां ब्लैक स्पॉट बनेगा वहां कलर भी होना चाहिए, ज़ेबरा क्रॉसिंग । जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा बिना फिटनेस, लाइसेंस, चरित्र सत्यापन के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए। अगर कोई भी विद्यालय वाला अनफिट वाहन चलाता है तो उसकी सूचना दे और कार्यवाही करें । उन्होंने कहा सड़क पर बिना लाइसेंस व फिटनेस के एक भी वाहन नहीं दिखना चाहिए वाहनों के आने-जाने की पर्याप्त सुविधा होगी तो दुर्घटना नहीं होगी। जो सड़कों के किनारे कहीं भी बड़ी-बड़ी कतार में वाहन खड़े ना हो।,
जिलाधिकारी ने कहा समस्त जनपद वासी’’सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहें ।
वाहन चालक- हमेशा सिग्नल पर लाल बत्ती देखकर रूकें व हरी बत्ती देखकर सड़क पार करें, दो पहिया वाहन चालक एवं सवारी हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया वाहन चालक और सवारी सीट बेल्ट का प्रयोग करें। क्या न करें- शराब पीकर वाहन न चलाऐं, सड़क पर स्टंट न करें, ओवर स्पीडिंग न करें, गलत लेन में न चलें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें आदि जैसे नियमों की जानकारी से जनमानस को जागरूक किया जाए ।
जिलाधिकारी ने कहा समस्त स्टेट होल्डर विभागों लोक निर्माण विभाग तथा अन्य सड़क स्वामित्व वाले विभाग एजेंसी पुलिस विभाग शिक्षा विभाग चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य के जनपदीय अधिकारियों को समझ में सम्मिलित करें एवं परिवहन से जुड़े बस ट्रक ऑटो यूनियन एनजीओ के पदाधिकारी परिवहन निगम के चालक परिचालक आदि को भी सम्मिलित किया जाए और उन्हें जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह ,संभागीय परिवहन अधिकारी एके राजपूत ,पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

