RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मणिपुर राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए नन्दनी कुमारी चयनित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मार्च।मणिपुर इम्फाल मे होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भोजपुर के सुरंगापुर संदेश निवासी जितेन्द्र राम की पुत्री नन्दनी कुमारी का चयन बिहार टीम में किया गया है।भोजपुर जिला संघ के प्रशिक्षक सह सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि जहानाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बिद्यालय प्रतियोगिता के अधार पर उसका चयन हुआ है जिसका प्रशिक्षण शिविर 4 अप्रैल तक राजगीर स्पोर्ट्स कंप्लेक्स में आयोजित है। जब कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता मणिपुर इम्फाल में 07 से 11 अप्रैल 2025 तक होनी है।
बिहार टीम में चयन होने पर जिला खेल पदाधिकारी आलोक गौतम ,आर एल मेमोरियल के संस्थापक सह खेल प्रेमी डाo विजय गुप्ता, समाज सेवी खेल प्रेमी श्री अजय कुमार सिंह,एथलेटिक्स सचिव जसवंत सिंह भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुवान,जसवंत नरायण सिंह ,अभय विश्वास भट्ट, फुटवाँल कोच विनीत गौतम , संयुक्त सचिव शैलेश जी, नीरज कुमार सिंह कोच तीरंदाजी संघ भोजपुर पुलकित कुमार,वॉलीबॉल कोच दीपक कुमार सिंह,जयशंकर गुप्ता, प्रशिक्षक संतोष कुमार, अभय पान्डेय ,उमेश तिवारी ने नंदिनी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है । इसकी जानकारी संघ के सयोजक कुमार विजय ने दी।

Related posts

युवा फुटबॉल खिलाड़ी की मृत्यु से शोक की लहर!

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM /VVPAT वेयर हॉउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:14 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर,बड़हरा,आरा मु०,कोईलवर को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करे सरकार: सुदामा प्रसाद

rktvnews

नई ऊर्जा व जोश के साथ अब नए स्वरुप में बुंदेलखंड का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफार्म ‘बुंदेलखंड 24×7’

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत ‘पूनम-42’ शास्त्रीय संगीत संध्या संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment