युवाओं के प्रेरणा स्रोत है स्वामी विवेकानंद:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय।
राष्ट्र के लिए समर्पित,अनुशासित सहयोगी स्वयंसेवकों का संगठन है एन एस एस:स्टेट रीजनल डायरेक्टर गिरधर उपाध्याय
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 जनवरी।आज महाराजा कॉलेज आरा में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर साप्ताहिक युवा महोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने किया। सामूहिक द्वीप प्रज्वलन और स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा स्वागत गीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में रीजनल डायरेक्टर बिहार झारखंड गिरधर उपाध्याय,विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा, वक्ता के रूप में कैप्टन जे के चौधरी , परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार
प्रो विकास चंद्रा समन्वयक एन एस एस , प्रो विभा वर्मा प्रोग्राम ऑफिसर आदि की गरिमा में उपस्थिति रही।
विषय प्रवेश और स्वागत अभय मिश्रा द्वारा किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन प्रो विभा वर्मा ने किया।
प्राचार्य ओम प्रकाश राय ने स्वामी जी पर अपना वक्तव्य विस्तार से देते हुए बताया कि की स्वामी जी का जन्म आज के दिन ,मकर संक्रांति का अवसर और सैकड़ो वर्ष गुलामी के बाद एक ऐसा संत का प्रादुर्भाव हुआ जिसने अपनी विद्वत्ता ,भारतीय सभ्यता संस्कृति वेद पुराण उपनिषद का अध्ययन ने इन्हें इतना मजबूत बना दिया की दुनिया के कोई भी संत इनका मुकाबला नहीं कर सके। इन्होंने बताया कि किस प्रकार वैश्विक स्तर पर स्वामी जी ने इससे देश की मिट्टी को प्रतिष्ठित किया और भारतवर्ष का लोहा बनवाया। इन्होंने अपने पुस्तक के माध्यम से स्वामी जी के विचारों को भी उद्धृत किया। स्वामी जी का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है युवा पीढ़ी ही देश और समाज को बदल सकता है।
स्वामी जी के विचार युवाओं को सदा प्रेरित करते रहता है आगे बढ़ाने की सीख देते रहता है इसलिए युवाओं के प्रेरणा स्रोत है और रहेंगे।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए गिरधर उपाध्याय ने कहा की एनएसएस के स्वयंसेवक शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीयता पीड़ित मानवता और समाज के एक सहयोगी स्वयंसेवक के रूप में धरोहर हैं। इनका अनुशासन और सेवा सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित है। समन्वयक प्रो विकास चंद्र ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भारतवर्ष युवाओं का देश है और हमारे सभी स्वयंसेवक अपनी प्रतिभा ,अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्र को अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने में प्रयत्नशील है। वहीं कैप्टेन जे के चौधरी ने मिलिट्री और उससे संबंधित अनेक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने अपने संदेश में विवेकानंद से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग से युवाओं का हौसला अफजाई किया। प्रोग्राम अफसर प्रो विभा वर्मा ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व संभालना होगा और राष्ट्र को और विकसित बनाना होगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार ने छात्र-छात्राओं के बराबर गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाराजा कॉलेज के स्वयंसेवक निश्चित रूप से अनुशासन में रहकर कॉलेज को प्रतिष्ठित करने में अपना योगदान करते हैं। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। कल रक्तदान सिविल महाराजा कॉलेज में लगाया जाएगा।

युवाओं के प्रेरणा स्रोत है स्वामी विवेकानंद:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय।
राष्ट्र के लिए समर्पित,अनुशासित सहयोगी स्वयंसेवकों का संगठन है एन एस एस:स्टेट रीजनल डायरेक्टर गिरधर उपाध्याय