RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चर्चित संगीत द्वारकों में बक्शी कुलदीप का नाम उल्लेखनीय।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।महाजन टोली स्थित शिवादी क्लासिक सेंटर ऑफ आर्ट एंड म्युजिक के कलाकक्ष में तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत संध्या का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संगीत द्वारक लीजेंड बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा को समर्पित रहा। युवा संगीतज्ञों ने स्व. बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण और गायिका बिमला देवी ने दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर बिमला देवी ने कहा कि बिहार के चर्चित संगीत द्वारकों में बक्शी कुलदीप का नाम उल्लेखनीय है। स्व. बक्शी जी एक महान संगीत द्वारक थे जिन्होंने आरा में शास्त्रीय संगीत के कई उच्च स्तरीय आयोजन किये एवं यहाँ की संगीत परंपरा को समृद्ध में बहुमुल्य योगदान दिया। बिमला देवी ने दादरा “लागी गइले नैहरवा में दाग धूमिल भईली” व “सुंदर साड़ी मोरी मायके में मैल भई” समेत कई बंदिशों को प्रस्तुत कर समां बाँधा। वही युवा तबला वादक सूरज कांत पांडे ने स्वतंत्र तबला वादन में उठान, बाँट, कायदा, रेला, गत व फर्द प्रस्तुत किया।संध्या की अंतिम प्रस्तुति में कथक नृत्यांगना आदित्या ने शुद्ध कथक एवं ठुमरी पर भाव अभिनय के प्रदर्शन से वाहवाही लूटी। मंच संचालन गुरु बक्शी विकास एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशील देहाती ने किया।

Related posts

भोजपुर : कांवरियों को ले जा रही पिक-अप व टैंकर की टक्कर मे दर्जन भर जख्मी।

rktvnews

नवरात्र के नौंवे दिन माॅं सिद्धिदात्री की होती है आराधना।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु अनुदान देने की होगी शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री।

rktvnews

राजस्थान:ड्रग्स अपराधियों के विरूद्ध मुहिम चलाकर सख्त कार्यवाही करें : मुख्य सचिव

rktvnews

गिरीडीह:22 जुलाई को आयोजित होने वाली BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment