
RKTV NEWS/पटना ( बिहार)24 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैमूर जिले में 980 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से 178 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। इससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर समुचित कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
