RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर:न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1046 वादों का हुआ निपटारा।

आरा/भोजपुर 09 दिसंबर।आज व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के प्रकोष्ठ में दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी, राजकुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, मानिक कुमार सिंह, लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे, जिला शासकीय अधिवक्ता राजनाथ सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव जयंत कुमार सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 24 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 1046 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 423 वादों का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। बीएसएनएल 08 एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 615 है, जिसमें अपराधिक मामले की संख्या 123., विद्युत वादों की संख्या 65., मोटर दुर्घटना वाद की संख्या 03 , रेलवे एक्ट के मामले की संख्या 353, एवं खनन मामले से संबंधित मामलों की संख्या 70 का निष्पादन इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। साथ ही कुल 29502568 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था जिस कारण इतनी संख्या में सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जा सका है।

Related posts

महिलाओं की आवाज, इच्छाशक्ति और एजेंसी को सशक्त बनाने के उद्देश्य के साथ कार्यक्रम में लैंगिक मुख्यधारा के लिये दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लक्षित प्रयास किए गए हैं : चरणजीत सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में रोपे पौधे।

rktvnews

बक्सर: लोकसभा चुनाव की समाप्ति पर डीएम की प्रेस वार्ता।

rktvnews

पटना:समाज कल्याण विभाग सचिव सह प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम वंदना प्रेयसी ने किया बिहार सरस मेले का भ्रमण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शानदार टेनिस करियर के लिए रोहन बोपन्ना को बधाई दी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment