RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की राह में तेजी से बढ़ रहा आगे: केंद्रीय मंत्री रेखा आर्या

देहरादून/ उत्तराखंड 08 दिसंबर।ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत आज हेल्थकेयर सेक्टर पर आधारित सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व के चलते उत्तराखण्ड विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के तेजी से विकास तथा रोजगार के नए व बेहतर अवसरों के सृजन के लिए नीतियों में जरूरी बदलाव करने के साथ ही निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखण्ड के हेल्थकेयर एवं फार्मा सेक्टर में निवेश की संभावनाओं व जरूरतों को रेखांकित करते हुए राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और इससे जुड़ी नीतियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।
उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता में वृद्धि तथा गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर की बढ़ती मांग के चलते हमें निरंतर बढ़ती आबादी की स्वास्थ्य संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग की नितांत आवश्यकता है। डा. राजेश कुमार ने कहा कि हेल्थ एवं फार्मा सेक्टर में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने नीतियों में अनुकूल बदलाव करने के साथ ही अनेक सहूलियतों का प्रावधान किया है।
इस दौरान अपोलो हेल्थ केयर में सीएफओ कृष्णन अखिलेश्वरन, टाटा 1एमजी के वाइस प्रेसिडेंट डा. प्रशांत नाग, ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला, एनएचएम उत्तराखण्ड की मिशन डायरेक्टर स्वाति एस भदौरिया व अन्य उद्यमियों ने भी अपने विचार रखे।

Related posts

मुजफ्फरपुर:दीदीजी फाउंडेशन ने मुजफ्फरपुर के वृद्धाश्रम में किया कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में निवृतमान लोकसभा अध्यक्ष और रक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भाजपा द्वारा आयोजित भोजपुर एवं बक्सर जिला पंचायत समिति सदस्यों की कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

ग्वालियर:बाल विवाह को जिले में सख्ती से रोका जाए: कलेक्टर,रुचिका चौहान

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने परली प्रबंधन को ले प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र के खेत में पहुंच किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:24 अक्टूबर को उपायुक्त की प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

Leave a Comment