RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:24 अक्टूबर को उपायुक्त की प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड) 23 अक्टूबर।गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा आमजन को सूचित किया जाता है कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव द्वारा शुक्रवार को आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम, जो दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को नये समाहरणालय सभागार में आयोजित होने का प्रस्तावित था, उसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान किया जाता है। अतः प्रशासन यह स्पष्ट करना चाहता है कि यह केवल तिथि परिवर्तन है कार्यक्रम को निरस्त नहीं किया गया है। जनसुनवाई कार्यक्रम को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। इसे आगामी निर्धारित दिवस एवं समय पर पूर्ववत् रूप से आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन गढ़वा के नागरिकों से अपील करता है कि वे इस परिवर्तन को संज्ञान में लें और किसी प्रकार की असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। उपायुक्त श्री यादव नागरिकों से सीधे संवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा जनसुनवाई कार्यक्रम के आयोजन को पुनः निर्धारित दिवस एवं समय पर पूर्ववत् रूप से आयोजित किया जाएगा।

Related posts

केंद्र ने टेक्निकल टेक्सटाइल्स के क्षेत्र में 02 स्टार्ट-अप को मंजूरी दी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 फरवरी 26

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया।

rktvnews

वैशाली:डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालय, दिग्घी में भव्य वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित।

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच प्रधानमंत्री के” परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम” का किया गया लाइव प्रसारण।

rktvnews

आरा सदर प्रखंड में चलंत लोक अदालत आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment