RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बागपत:जिलाधिकारी ने परली प्रबंधन को ले प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र के खेत में पहुंच किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 23 नवंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज गांव बावली में प्रगतिशील किसान धर्मेंद्र के खेत में परली के प्रबंधन और पर्यावरण को नुकसान ना हो बेलर से गन्ने की पत्ती को किस तरीके से एकत्रित किया जा रहा है के संबंध में मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और किसान बन्धुओं का हौसला बढ़ाया।
परली प्रबंधन के लिए पर्यावरण को नुकसान ना हो के क्रम में धर्मेंद्र तोमर व धर्मेंद्र प्रधान ने बावली के खेत में बेलर चला कर दिखाया जो गन्ने की पत्ती को एकत्रित करने का कार्य कर रहा है जिससे कि पति को जलाने से भूमि के मित्र किट नष्ट हो जाते हैं उसी के क्रम में भूमि के मित्र कीटों को बचाए जाने के लिए और पर्यावरण को नुकसान ना हो इस बेलर की विधि का उपयोग किया गया है जो 25 किलो का पट्टी का बंडलीकरण करती है जो प्रति घंटा एक एकड़ में कार्य कर सकती है इन मंडलीकरण को मेरठ व सिकंदराबाद के लिए भेजा जा रहा है इस योजना का लाभ लेने के लिए कृषक बंधु कृषि यंत्र कारण योजना के अंतर्गत परली गन्ने की पत्ती को एकत्रित करने के लिए कृषक नए कृषि यंत्र सुपरसीडर, बेलर ,मल्चर, रिवर्स सेबुल आदि कृषि यंत्र किसान बंधु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कृषि विभाग की योजना मे 50% अनुदान पर खरीद सकते हैं जिसमें उन्हें योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद उन्हें टोकन जनरेट होगा टोकन के बाद वह अपने किसी भी स्थान से कृषि यंत्र खरीद सकते हैं यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर संचालित रहती है योजना से लाभान्वित होने के लिए कृषक बंधु कृषि उपनिदेशक के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

जिलाधिकारी बक्सर ने की 34 आवेदनों की सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:खेल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 20 वर्ष के दौरान गुजरात के शहरी विकास पर केंद्रित समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

राजस्थान:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महानिदेशक ने की राज्यपाल से मुलाकात।

rktvnews

देवघर के आमों की वैश्विक पहचान: महिला किसानों द्वारा उत्पादित 01 टन आम्रपाली आम की खेप पहुँची दुबई के लुलु रिटेल स्टोर।

rktvnews

यूनानी दिवस 2024 और ‘यूनानी चिकित्सा: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment