RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)14 जनवरी। मंगलवार को आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में प्रमंडल अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आईसीडीएस के विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रमण्डल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की स्थिति तथा आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
आयुक्त ने सभी जिलों के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हों।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं हो तथा सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान में बैठने वाले लाभार्थियों तक समय पर पहुँचना सुनिश्चित करें।
आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सीडीपीओ नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वजन एवं ऊँचाई की माप सुनिश्चित की जाए, निर्धारित मेनू के अनुसार समय पर पोषाहार उपलब्ध कराया जाए तथा बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
साथ ही उन्होंने रोस्टर बनाकर नियमित जांच करने तथा एफआरएस (फेस रिकॉग्निशन सिस्टम) में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा केंद्रों पर आवश्यक चार्ट एवं सूचना पट्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हों,ताकि अभिभावकों एवं बच्चों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
समीक्षा के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर चावल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इस पर गंभीरता व्यक्त करते हुए आयुक्त महोदय ने निर्देश दिया कि सर्वप्रथम सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को चावल की आपूर्ति सुनिश्चित करें ।
इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
आयुक्त ने अंत में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों तक पहुँचे,इसके लिए पूर्ण प्रतिबद्धता, समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
अंत में आयुक्त द्वारा संवेदना प्रकट की गई कि छः साल तक के बच्चों के प्रति पूरी समाज की जिम्मेदारी बनती है ना की केवल निजी।
बैठक में आयुक्त सचिव सह उप निदेशक (खाद्य) सुशील कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमण्डल के जिलों के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:एनएमपीजी कॉलेज में खेल सप्ताह का दूसरा दिन!बुधवार को होगा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला, 8 टीम मैदान में।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया दो दिवसीय उत्तराखण्ड स्टार्टअप बूट कैंप का उद्घाटन।

rktvnews

देवघर:शिक्षा में सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यकः उपविकास आयुक्त देवघर

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किसान के खेत पहुंच किया निरीक्षण।

rktvnews

चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित।

rktvnews

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग परिचर्चा की और सहभोज का लिया आनंद।

rktvnews

Leave a Comment