RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: नशा मुक्त समाज के लिए शिक्षक जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड) 06 जून।उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में झारखंड शिक्षा परियोजना चतरा द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में आज निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम विषय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपस्थित मास्टर प्रशिक्षकों को नशामुक्त अभियान के तहत विद्यालय, ग्राम एवं पंचायतों मे जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया । कार्यक्रम में उपस्थित दिनेश कुमार मिश्रा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनीदीपा बनर्जी कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में मंटु प्रजापति एवं अजीत कुमार मिश्रा द्वारा निषिद्ध मादक द्रव्यों की रोकथाम से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने पावर ऑफ प्रेजेंटेशन प्वाइंट के माध्यम से चतरा जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों से आए शिक्षकों को जागरूक किया और उन्हें प्रभावी रणनीतियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा “विद्यालयों में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से बचाने की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, और इस अभियान में उनकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।”
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों ने निम्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया यथा मादक पदार्थों की पहचान एवं दुष्परिणाम एनडीपीएस अधिनियम व कानूनी दायित्व,किशोरों में व्यसन के लक्षण व परामर्श तकनीक, विद्यालय स्तर पर नशा उन्मूलन हेतु जागरूकता गतिविधियाँ, छात्र संवाद, पोस्टर, नाटक, व काउंसलिंग सत्र की योजना।
जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा “नशा से मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रत्येक शिक्षक को समाज में एक प्रेरक की भूमिका निभानी होगी। यदि हम बच्चों को सही दिशा दिखा सकेंगे तो आने वाली पीढ़ियाँ स्वस्थ और मजबूत होंगी।”
“उन्होंने आगे आग्रह किया कि जागरूकता के साथ.साथ हमें ठोस क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करना होगा।”
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला से अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, एवं सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त विद्यालय स्वस्थ छात्र जीवन का संकल्प का शपथ सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं को दिलाया गया।

Related posts

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आयुष मंत्रालय की दशकीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

rktvnews

सीतामढ़ी:आगामी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक।

rktvnews

भोपाल:रविरंग महोत्सव:” कहानी का रास्ता” पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल!छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठकों की मानदेय में प्रतिमाह 3000 रूपए की वृद्धि को मिली स्वीकृति।

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह ने एनसीजीजी द्वारा आयोजित जम्मू एवं कश्मीर प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए फील्ड प्रशासन में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के सातवें बैच के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

यूएई में भी बिकेगी रिलायंस की कैम्प कोला।

rktvnews

Leave a Comment