RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण।

पौधारोपण करते पूर्वमंत्री करण देव कंबोज व अन्य।

जो भी पौधा रोपण करें उसकी बड़े होने तक देखभाल जरुर करें : पूर्वमंत्री करण देव कंबोज

RKTVNEWS/नारनौल(हरियाणा )14 जुलाई। पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शनिवार को नई कचहरी के पीछे नव नियुक्त पार्क में पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पौधारोपण के लिए जो मुहिम चलाई जा रही है इस मुहिम का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक पौधारोपण करें। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि जो भी पौधा रोपण करते हैं उसकी बड़े होने तक देखभाल जरुर करें। पेड़ पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं। पेड़ पौधों से हमारा रिश्ता माता-पिता व बच्चों के समान है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट, किशन लाल बोहरा उपाध्यक्ष भाजपा, दीपक गर्ग, संदीप गुप्ता, कमल गौड एडवोकेट, ईशान वर्मा, भव्य, हार्दिक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

सारण : जिलाधिकारी ने लोक मामलों की सुनवाई करते हुए किया समाधान।

rktvnews

भोजपुर:देश के “वोट चोर” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौटंकी कर रहे हैं :आलोक रंजन, जिला प्रवक्ता ,राजद

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का निरीक्षण किया।

rktvnews

भ्रष्टाचार पर नकेल या राजनीति?

rktvnews

मॉस्को में बड़े पैमाने पर BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में भारत भी शामिल होने जा रहा है।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव के साथ की उच्च स्तरीय बैठक ।

rktvnews

Leave a Comment