RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा यौन उत्पीड़न पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण जरूरी : प्राचार्य प्रो गुलाब

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 दिसंबर। बुधवार को शाहपुर के श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में एन.एस.एस. के तहत “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूकता ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत खुशी कुमारी, खुशबू कुमारी, पल्लवी कुमारी, पिंकी कुमारी ,कल्याणी कुमारी के एनएसएस गीत से हुआ।
प्रधानाचार्य डॉ. गुलाब फलाहारी ने बताया कि इसका उद्वेश्य हर कामकाजी महिला के लिए एक सुरक्षित , उत्पीड़न मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है । इसकी पूर्ति के लिए महाविद्यालय महिला समिति का संचालित है। जिसमें प्राचार्य डॉ. गुलाब फलाहारी (अध्यक्ष), डॉ. आस्था कुमारी (संयोजक),डॉ.शीतल शर्मा, डॉ. छाया कुमारी,डॉ. अबुल कलाम ( प्रॉक्टर), पूजा मिश्र(सी. ओ.) सदस्य सम्मिलित हैं । इस समिति में कोई भी छात्रा शिकायत करने के लिए स्वतंत्र है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य यौन उत्पीड़न को रोकना और कार्यस्थल पर सभी रूपों पर कानूनी प्रतिबंध लगाना है। यह अधिनियम 9 दिसंबर 2013 से पूरे भारत में लागू किया गया है।
डॉ. छाया कुमारी ने बताया कि महिला का उत्पीड़न परिवार , समाज और कार्य स्थल सभी जगहों पर होता है। इसलिए क़ानून के साथ साथ हमें अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में यौन उत्पीड़न पर भाषण , पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में प्रथम स्थान पल्लवी,दूसरा स्थान कल्याणी,तीसरा स्थान खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम खुशबू तथा दूसरा स्थान पिंकी कुमारी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. आस्था कुमारी, डॉ. शीतल शर्मा,डॉ. छाया कुमारी,डॉ. अबुल कलाम ,डॉ. अमरीश गौतम,डॉ. शेर सिंह, डॉ.मनीष कुमार, डॉ0 प्रवीण कुमार,डॉ रूपेश कुमार तथा चन्दन तिवारी, राजन तिवारी, प्रकाश चौबे, दीपक कुमार अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

05अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर न्याय विभाग द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!राजस्व के निर्धारित लक्ष्य को ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:साहित्य,अध्यात्म और विज्ञान के संगम थे प्रो उमाशंकर पाण्डेय।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जयपुर में सांगानेर, चाकसू और शिवदासपुरा क्षेत्रों में किया स्कूलों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment