RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पिथौरागढ़:विद्यालयों के आस पास नही रहेंगी तंबाकू पान बीड़ी की दुकान: जिलाधिकारी

पिथौरागड़/उत्तराखंड 20 दिसंबर।विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में तंबाकू पान बीड़ी की दुकान पूर्ण प्रतिबंध होगी, साथ ही नशे के दुष्प्रभाव के प्रति स्कूली बच्चों व युवाओं को जागरूक किया जाए । यह बात जिलाधिकारी रीना जोशी ने जिला कार्यालय में एंटी ड्रग्स समिति की बैठक लेते हुए कही।
बैठक मे जिलाधिकारी ने स्कूल, महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाएं तथा बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग भी की जाए जो बच्चे नियमित स्कूल आने में अब्सेंट है। उनके अभिभावकों से भी बात की जाए। 18 वर्ष से कम के बच्चों को बीड़ी,सिगरेट, पान ,तंबाकू,शराब अन्य मादक द्रव्य बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में बड़ी कक्षाओं के बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग की जाए तथा प्रार्थना सभा में उन्हें जागरूक भी किया जाए। उन्होंने कहा जिन विद्यालयों के बच्चे नशा करते हुए पकड़े गए तो उनके प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर भी रोक लगाई जाय ,इस हेतु दवा बिक्री पंजीकाओं का भी निरीक्षण किया जाए।जिलाधिकारी ने आबकारी,पुलिस, एसडीएम सयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिऐ अभियान चलाकर छापेमारी करे,साथ ही निर्देश दिए कि रात को पुलिस विभाग से सहायता लेकर गस्त किया जाय। उन्होंने कहा कच्ची शराब बेचने के भी मामले आ रहे हैं इसलिए कच्ची शराब बनाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाए वह कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने रात्रि ग्रस्त करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बॉर्डर एरिया पर भी पैनी नजर रखते हुए गहन चेकिंग की जाए ताकि किसी भी प्रकार का कोई भी मादक पदार्थ जनपद में प्रवेश न करने पाए ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, एसडीम आशीष कुमार मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी हरिश्चंद्र, डीईओ शिक्षा हवलदार प्रसाद, सहायक कृषि अधिकारी विनोद जोशी, मेडिकल नोडल डा ललित भट्ट, आईटीबीपी आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष में की बैठक।

rktvnews

कनीय अभियंता ने की नगर को साफ सुथरा व स्वच्छ बनाने की अपील।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 दिसंबर 23

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की।

rktvnews

जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम पर संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:6माह के बाद बच्चों को मां का दूध के साथ बाहरी आहार जरूरी:एसीएमओ डा केएन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment