RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 मार्च।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।
रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार, आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। यह प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश भी देता है।
यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें सभी व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर, आइए हम जरूरतमंदों की सहायता करने, समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।

Related posts

एनसीपीसीआर के निर्देश के आलोक में एक युद्ध नशे के विरुद्ध के लिए तैयार किया गया ज्वाइंट एक्शन प्लान, अपर समाहर्त्ता ने की समीक्षा बैठक, संबंधितों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओएमएफईडी पहलों के लिए काउ इंडक्शन, गिफ्टमिल्क और मार्केट सपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन/शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर : आकाशीय बिजली गिरने से एक भाई की मौत दूसरा भाई बाल बाल बचा।

rktvnews

प्रदेश के 29 महाविद्यालयों में शुरू होंगे नवीन संकाय – संचालन के लिए 253 नवीन पदों का होगा सृजन – 35.81 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति – राजकीय महाविद्यालय मावली-उदयपुर होगा स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने दिवंगत दिनेश अग्रवाल के घर पहुंच,उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे दो बाइक की टक्कर में चार जख्मी।

rktvnews

Leave a Comment