RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए है” पनौती” और देश के लिए मोदी जी “मनौती”:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 03 दिसम्बर। बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास की गारंटी की जीत है ‌‌आजतक हम कहते थे कि मोदी हैं तो मुमकिन है लेकिन अब यह बदल गया है मोदी हैं तो जीत की गारंटी है। मोदी जी के गारंटी के आगे कांग्रेस गठबंधन की गारंटी योजना धरी की धरी रह गई। देश के लिए कौन पनौती है जनता ने बता दिया है कि राहुल गांधी कांग्रेस के लिए पनौती है और मोदी जी मनौती हैं। बिहार में भी इसी तरह से मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से घमंडियां गठबंधन के सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और भाजपा की सरकार बनेगी। इस जीत के लिए भाजपा के प्रति विश्वास जताने वाले सभी मतदाताओं को अभिनंदन और बधाई है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी, माननीय अमीत शाह जी के साथ ही स्थानीय नेतृत्व के नीति निर्धारण की जीत है। इसके लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हैं।
बधाई देने वालों में ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा, सुशील कुमार मिश्र, डॉ संजय सिंह, अश्वनी कुशवाहा, अजय सिंह, जीतु चौरसिया, मुन्ना सिंह, हैप्पी तिवारी, सुगम सहाय गौतम श्रीवास्तव अभय चौधरी मनीष गुप्ता मंदीप तिवारी रौबिन कुशवाहा, शिवकुमार सिंह, गुड्डू पासवान प्रियांशु दीवान राकेश भाटिया आदि प्रमुख हैं।

Related posts

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर आरा के व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया पौधारोपण।

rktvnews

सन नियो लेकर आ रहा है भावना उपाध्याय का पहला ज्योतिष और वास्तु आधारित शो ‘मोहे लागी लगन’

rktvnews

उज्जैन:गंभीर बांध सहित ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों के गहरीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मखदुमपुर के वाणावार के सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में 07 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गोवा में सीईएम 14/एमआई 8 बैठक के दौरान तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा किया और निम्न कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में लक्षित कई पहलों की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment