RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:गंभीर बांध सहित ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों के गहरीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)01 जून।जिले में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए तालाबों के गहरीकरण का कार्य सतत जारी है। शनिवार सुबह कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने उज्जैन ग्रामीण अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के तालाबों का निरीक्षण कर गहरीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना, एसडीएम उज्जैन दक्षिण अर्थ जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
सबसे पहले कलेक्टर ने उज्जैन ग्रामीण अंतर्गत उमरिया खालसा तालाब के गहरीकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर अव्यवस्थित रूप से गहरीकरण पाए जाने पर संबंधित इंजीनियर और एसडीएम को तकनीकी रूप से व्यवस्थित गहरीकरण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां ग्रामीणों से भी चर्चा कर गहरीकरण से निकली मिट्टी के उपयोग के बारे में जानकारी ली। जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा मिट्टी का उपयोग अपने खेतों में किया जा रहा है।
ग्राम उमरिया खालसा के बाद कलेक्टर ने ग्राम नलवा स्थित तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्धारित मानक 30 मीटर की दूरी का पालन नहीं करते हुए गहरीकरण किए जाने पर संबंधित इंजीनियर को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल स्रोतों के गहरीकरण कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जाए।

गंभीर बांध पर पौधरोपण किया जाएं, मार्ग को व्यवस्थित कराएं

इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने अंबोदिया स्थित गंभीर बांध के गहरीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए की गंभीर बांध पर पौधरोपण कराया जाएं। वन विभाग से समन्वय कर ऐसे पौधों का रोपण किया जाए जो पानी में अनुकूल हों। गंभीर बांध पहुंच मार्ग को भी व्यवस्थित कराया जाएं। गंभीर बांध को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में डेवलप कराएं। जिससे गंभीर बांध घूमने आने वाले लोगों को अच्छा वातावरण मिल सकें। इस दौरान कलेक्टर ने सेवाधाम आश्रम के सुधीर गोयल जी से भी गंभीर बांध के गहरीकरण और पौधारोपण के संबंध चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें 5 जून से शुरू होने वाले जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

14 जून :भोजपुरी गौरव दिवस! हमारा जन्मदिवस।

rktvnews

इंदौर:बार-बार यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के होंगे लायसेंस निरस्त।

rktvnews

राजस्थान मिशन 2030 के तहत जिला मुख्यालय पर हुई उपभोक्ता जागरूकता दौड़!एडीएम ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा श्रवण आत्मा से परमात्मा के मिलन का पाथेय:मधुसूदन जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment