RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:जिलाधिकारी ने कृषि वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का जगदीशपुर अनुमंडल में किया निरीक्षण।

आरा/ भोजपुर 02 दिसंबर ।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर , राजकुमार द्वारा जगदीशपुर अनुमंडल के प्रखंड जगदीशपुर के ग्राम पंचायत बिचला जंगल महाल के ग्राम संगम टोला में किसान रविकांत सिंह के खेत में कृषि वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। बताया गया की धान फसल कटनी प्रयोग 10‌‌‌‌‌‌‌‌‌x5 वर्ग मीटर में किया गया। कटनी के बाद वजन 32.850 किलोग्राम पाया गया। इस प्रकार प्रायोगिक क्षेत्र में 65 क्विंटल 70 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से उपज आकलित की गई। निरीक्षण के समय संजू देवी, ग्राम पंचायत मुखिया, संजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मदन नारायण सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, शत्रुघ्न साहू, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के बागवानी प्रभाग की समीक्षा।

rktvnews

हरियाणा के मनीष नरवाल का प्रभावशाली प्रदर्शन जारी; निशानेबाजी में दूसरा व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।

rktvnews

भाजपा का संगोष्ठी सह परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

मोस्टमानू में स्थित मोष्टा देवता मंदिर परिसर में आयोजित 6 दिवसीय मोस्टमानू मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2023 के दूसरे दिवस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया मंत्री रेखा आर्या ने।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment