RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में “मेरा वोट मेरा देश” कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता हेतु चलाया गया हस्ताक्षर अभियान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 21 मार्च।आज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ,आरा में स्नातकोत्तर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ‘मेरा वोट मेरे देश के लिए’ कार्यक्रम की कड़ी में हस्ताक्षर अभियान विश्वविद्यालय के परिसर में चलाया गया। जिसमें स्वयंसेवको द्वारा परिसर में मतदान के महत्व को बताते हुए उनसे हस्ताक्षर करवाया गया। उनके द्वारा इस महापर्व में बड़ चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया गया। इस दौरान प्रति कुलपति प्रो सी.एस. चौधरी ने अपना हस्ताक्षर कर मतदान के प्रति अपने उत्साह को दर्शाया। इसके साथ ही प्रो.श्रीप्रकाश राय, डॉ.अमित कुमार, डॉ.रामधनी, डॉ .अरविंद, डॉ.अंकुर, प्रो. नरेंद्र कुमार पालित आदि ने अपने हस्ताक्षर द्वारा इस अभियान में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ साधना रावत, स्नातकोत्तर कार्यक्रम पदाधिकारी इसमें विश्वविद्यालय के डॉ अंकिता मिश्रा, संस्कृत विभाग उपस्थित रही। आकाश, अंजली, अमन, श्वेता, मानसी,इमरान, धर्मेंद्र आदि छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम को कराने में संजय और वैभव ने सहायता की।

Related posts

भोजपुर:मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम।

rktvnews

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम एआई-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:इतिहास गवाह है, बहनों के रक्षासूत्र ने संभाली बिगड़ते संबंधों की डोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment