RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

आरा/भोजपुर 02 दिसंबर।जिला निर्वाचन कार्यालय, भोजपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग बिहार पटना के निदेश के आलोक में निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत आज भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का आयोजन किया गया!
इस अवसर पर निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण हेतू अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों द्वारा प्रपत्र 6, नाम विलोपन हेतू प्रपत्र 7, एवं नाम एवं अन्य विवरणी में सुधार/डुप्लीकेट ईपिक /PWD मार्किंग /एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानतरण हेतू प्रपत्र 8 भरकर अपने बीएलओ को दिया गया!
विशेष कैंप के दौरान सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी / निर्वाचन पदाधिकारी /सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल /प्रखंड के पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी द्वारा स्पेशल कैंप का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया!
बताया गया की पुनः कल दिनांक 3.12.2023 (रविवार )को विशेष कैंप का आयोजन सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा!
विशेष कैंप के दरम्यान अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी!
विशेष संक्षिप्त पूनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत छूटे हुए सभी अहर्ता प्राप्त नागरिकों,युवा,महिला, दिव्यांग जन नागरिकों का पंजीकरण हेतू प्ररूप 6 में आवेदन प्राप्त किया जा रहा है!विदित हो कि दावा /आपत्ति का अंतिम तिथि 9.12.2023 है!उक्त तिथि तक कोई भी अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक विहित प्ररूप में अपना आवेदन अपने मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ ) के पास जमा कर सकते हैं या भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट
http://voters.eci.gov.in/ एवं वोटर हेल्पलाइन एप्प (VHA) पर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं!
17+आयु वर्ग के भावी मतदाता भी निर्वाचक सूची में अपना नाम पंजीकरण हेतू अग्रिम रूप से फॉर्म 6 में आवेदन कर सकते हैँ!
प्राप्त दावा /आपत्ति का निष्पादन के उपरांत निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 5.1.2024 को किया जाएगा!

Related posts

नई दिल्ली:पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर ‘सिटीजन्स फॉर फ्रैटरनिटी’ का गहरा शोक और कड़ी निंदा।

rktvnews

नई दिल्ली:कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में ओवरबर्डन के लाभकारी उपयोग पर उच्चाधिकार विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पेश की।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

rktvnews

देहरादून:प्रेस कांउसिल के सब कमेटी के सदस्यों ने की सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

24 अप्रैल 23 कोविड-19 अपडेट

rktvnews

Leave a Comment