RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बेटी के विवाह की दूसरी वर्षगांठ पर एक निर्धन कन्या का विवाह।

राँची/झारखंड 19 जून।दूसरों के सुखी कर उसमें अपना सुख देखने वाले विरले ही होते हैं।ऐसा सोच रखने वाले हमेशा अपने कार्यों से दूसरों को सुख पहुंचाने वाले मुरारी अग्रवाल जी ने अपनी पुत्री की दूसरी विवाह वर्षगांठ पर एक निर्धन जनजातिय धाघरा गुमला की कन्या आयुष्मती किरण उरांव का विवाह मांडर निवासी पंचानद उरांव संग ग्राम सुकुरहुट्टु कांके, स्थित रांची गौशाला प्रांगण में “गौमाता, हम सबकी माता” के सान्निध्य में पूरे विधि-विधान से सम्पन्न करवाया।
इस जनजातिय पितृ सुख से वंचित कन्या के लिये अपनी पत्नी सरोज के साथ लेकर अग्नि के समक्ष विधिवत कन्या दान किया।श्री मुरारी अग्रवाल के मित्र अरुण जी ने मुकेश काबरा ने भाई का धर्म निभाते हुए सनातन परम्परा की सभी रस्मों को निभाया. यह विवाह समारोह बहुत मायनों में कुछ अलग ही हट कर था जो प्रातः 8 बजे से शुरु हो दोपहर 10.30 बजे समाप्त हुआ. नगर के बहुत से व्यक्तियों ने विवाह समारोह में उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया।
विश्व हिन्दू परिषद रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह मुंडा उनकी पत्नी कल्पना मुंडा, सीसीएल दरभंगा हाऊस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर श्यामल सरदार उनकी पत्नी रेणुका मुंडा, बिजय मोदी, निलेश अग्रवाल उनकी पत्नी, विष्णु अग्रवाल, भगवती प्रसाद भुवालका, अशोक माणिक विनोद पोद्दार, पुष्पा पोद्दार, नारायण अग्रवाल व अन्य बहुत से लोगों ने आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की महिला कीर्तन मंडली की ओर से 12 वर्षीय सैलेब्रल पल्सी नामक रोग से पीड़ित 100 प्रतिशत जनजातिय दिव्यांग बच्चे के लिये बच्चे के माता पिता को व्हील चेयर श्री भगवती भुवालका जी के हाथों प्रदान की गई।
मुचकुन टोली चुटिया रांची की छोटी-छोटी बालिकाओं ने जनजातिय परम्परागत वेशभूषा में सजधज कर सभी बारातियों घरातियों के संग परम्परागत गीतों पर झूम झूम कर नाच गान से सारे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मूक-बधिर एव विशेष दिव्यांग बच्चों के लिये संचालित सृजन हैल्प परिवार रांची (इरगू रोड़, कुम्हार टोली, रांची) की निदेशिका गुंजन गुप्ता और उनकी सहयोगी तमाड़ प्रखंड की मनिका कुमारी मुंडा व बुंडु प्रखंड की पल्लवी कुमारी मुंडा का सराहनीय योगदान किया।
नव दम्पत्ति के गृहस्थी जीवन की गाड़ी सुचारू रूप से चलाने के लिए रांची लायंस क्लब रांची की ओर से राजेश चौधरी, राजेश मोर और दिलीप बंका जी, राउंड टेबल 284 के अमन प्रीत, श्र्वेता टुटेजा, माहेश्वरी समाज के एडवोकेट मनोज काबरा, कृष्णा काबरा और श्वेता मालानी को और से घर गृहस्थी को चलाने के लिए आवश्यक उपकरण, वस्तुऐं, बर्तन, साज सज्जा के सामान दैनिक उपयोग के गहने कपडे उपहार स्वरूप प्रदान किये गये।
इस प्रकार की सोच रखने वाले समाज में हर जगह उठ खड़े होगें तो हर निर्धन, पिछड़े, शोषित, वंचित अभावग्रस्त कन्या की डोली उठेगी, कोई मातृ पितृ परिवार विहीन कन्या सामाजिक उपेक्षा की शिकार नहीं होगी. सभी के हाथ पीले होंगे सभी का पूरे विधि-विधान से विवाह होगा।
सेवा विभाग विश्व हिन्दू परिषद झारखंड के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया की विहिप के प्रान्त सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल जी की प्रेरणा श्री मुरारी अग्रवाल और उनकी पत्नी सरोज अग्रवाल ने अपनी पुत्री की विवाह वर्षगांठ पर इस प्रकार का पुनीत कन्यादान का जो उपहार दिया है यह समाज के लिए अनुकरणीय है।रांची गौशाला न्यास के पदाधिकारी समाज के लिए इस प्रकार के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं ऐसा बताया गया।

Related posts

बिहार: भोजपुर:उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरौली में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

वाराणसी:साहित्य सरोज के 11 वें स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को भेंट किया विशेष मानद सम्मान -2025

rktvnews

भोजपुर: मंदिर निर्माण सह प्रबंध समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नवाज आलम उर्फ अनवर आलम ने मनेर शरीफ दरगाह पर की चादरपोशी।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक- मंत्रिमंडल का अहम निर्णय अब पार्ट टाइम कार्मिकों को भी मिलेंगे सेवानिवृत्ति परिलाभ – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक – पार्ट टाइम कार्मिकों को राहत, जयपुर में बनेगा पहला जेम बोर्स

rktvnews

Leave a Comment