RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: बिहियां बना विजेता गजियापुर ने खाई मात।

आरा /भोजपुर 30 नवंबर। जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023- 24 राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में आज मैच के चौथे दिन का प्रथम मैच आदर्श क्लब बिहिया बनाम यूनाइटेड फुटबॉल क्लब आरा के बीच खेला गया बिहिया के लिए प्रथम गोल अभिषेक कुमार ने किया। खेल के 24वे मिनट में गलत खेल के लिए निर्णायक द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया खेल के 46 मिनट में बिहिया टीम के खिलाड़ी अंशु कुमार चौबे को रेफरी धर्मेश उपाध्याय द्वारा पीला कार्ड दिखाया गया और चेतावनी भी दी गई।इस तरह बिहिया मैच में एक गोल से विजयरहा ।इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अपने जमाने के बहुत ही बढ़िया खिलाड़ी रह चुके सुधीर कुमार सिंह थे। मैच के निर्णायक के रूप में धर्मेश कुमार उपाध्याय ,रमेश सिंह, रोहित कुमार और रवि राज थे।
आज का दूसरा मैच दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब बनाम गजियापुर के बीच खेला गया इस मैच में दक्षिण इकौना फुटबॉल क्लब तीन गोल से विजेता बना। इकौना के लिए गोल करने वालों में अर्पित कुमार 18 मिनट में और 23 मिनट में और खेल के 37 मिनट में राजीव कुमार ने तीसरा गोल इकौना के लिए किया इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में रणजीत सिंह वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 5 मझौवा के थे।इस मैच के निर्णायक के रूप में रवि राज, रमेश सिंह ,धर्मेश उपाध्याय और राजकुमार थे।इस अवसर पर संघ के सचिव रविंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कल का प्रथम मैच शाहिद सर्वेश्वर पांडे फुटबॉल क्लब लौहर बनाम आदर्श फुटबॉल क्लब बेरथ के बिच खेला जाएगा कल का दूसरा मैच किंगफिशर स्मार्ट ब्रदर फुटबॉल क्लब आरा बनाम आरा एरो के बिच खेला जाएगा संघ के सचिव ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद संयोजक सुनील कुमार सिंह पर्यवेक्षक लाल बहादुर लाल एवं अशोक मानव मोहम्मद शमशाद ,धर्मेश उपाध्याय, हरिओम जी, शशि भूषण सिंह ,मोहम्मद अशफाक, एस.एम. अतहर करीम, इंद्रदीप नारायण सिन्हा, रामकुमार सिंह, अवधेश पांडे, जीतू चंद्रवंशी, धनंजय सिंह, राजेश कुमार सिंह फुटबॉल संघ भोजपुर के आजीवन सदस्य।

Related posts

उज्जैन:निजी स्कूल संचालकों को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने दी हिदायत,विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को अनावश्यक पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य न करें।

rktvnews

भोजपुर:सूर्पनखा नक् छेदन ,खर दूषण वध और सीता हरण का हुआ मंचन।

rktvnews

रायपुर : ‘नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’ : मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों को सराहा।

rktvnews

गिरीडीह:बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

डीपीआईआईटी और इन्वेस्ट इंडिया के सहयोग से भारतीय खिलौना संघ ने दूसरी ‘टॉय सीईओ मीट’ आयोजित की।

rktvnews

संत रविदास की परिकल्पना के अनुरूप देश और प्रदेश में राज: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment