
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 जुलाई। बुधवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत उपचुनाव कङी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तपती धूप के बीच संपन्न हो गया। पंचायत उप चुनाव के दौरान मतदताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान किया। सुबह मे मतदान केन्द्रों पर भीङ रही लेकिन दोपहर बाद से भीङ मे कमी आ गई। सुबह सात बजे से लेकर पाॅच बजे तक मतदान हुआ। चुनावी विधि व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी तथा सेकटर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। लालू डेरा पंचायत में मुखिया पद के लिए हो रहे उपचुनाव का जायजा लेने दल बल के साथ पहुॅचे भोजपुर डीएम तनय सुलतानिया, डीडीसी गुंजन सिंह, एसडीएम जगदीशपुर संजीत कुमार, बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत। मतदान का प्रतिशत 33.65 प्रतिशत रहा। जिसमें 34 प्रतिशत पुरूषों तथा 32 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
