RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

हमारी भारतीय परम्परा “बड़ों का चरण स्पर्श” से अभिवादन करने के राही है : विपिन शर्मा

नारनौल/हरियाणा 30 नवंबर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के दिशा निर्देशानुसार आज सीएल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर नैतिक मूल्य की शिक्षा के नोडल अधिकारी एवं पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा संबोधित करते हुए कहा कि जब बच्चा बड़ा होता है और धीरे-धीरे बातों को समझने लग जाता है वहीं से उसकी वास्तविक शिक्षा प्रारम्भ होती है। इस अवस्था में परिवार ही उसकी पाठशाला होती है जिससे वह सब कुछ सिखता है। इसलिए परिवार का वातावरण उचित होना चाहिए। परिवार की व्यवस्था इस प्रकार की हो कि बच्चा हर प्रकार की अच्छी आदतों का अनुकरण कर सकें जो उसके निमार्ण में सहायक हो। इस अवस्था में मां को बहुत बड़ी भूमिका निभानी पड़ती है। प्रगति का घोंसला छोटी-छोटी आदतों के तिनकों से बुनकर होता हैं। देखने में ऐसी आदतें छोटी भले ही हों परन्तु इनका प्रभाव बच्चों के कोमल मन पर बहुत अधिक पड़ता है। इन छोटी-छोटी आदतों में सर्वप्रथम नियमित दिनचर्या है। प्रतिदिन समय पर उठना, शौच, स्नान, मंजन, सफाई आदि की नियमित आदत बच्चों में तथा पूरे परिवार में डालनी चाहिए। इसके साथ ही समय विभाजन से कई तरह के अन्य कार्य करने का यहां तक कि मनोरंजन-विश्राम का भी पर्याप्त समय मिल जाता है। बच्चों को समझाया जाएं कि नियमित दिनचर्या के क्या लाभ हैं और अनियमितता से क्या हानियां होती हैं, इन बातों को बच्चों के मन पर अच्छी प्रकार से बैठा देना चाहिए कि यह छोटी-छोटी आदतें उनके जीवन की नियमित दिनचर्या बन जाए। बच्चों में ऐसी भावना भरनी चाहिए कि वह अपने से बड़ों का सम्मान करें, उनसे शिष्टाचार के साथ बातें कर सकें। इसके लिए यह नितांत आवश्यक है कि परिवार में भी इसी के अनुकूल वातावरण बनाया जाए, क्योंकि बच्चा बंदर की तरह नकलची होता है, जैसा स्वयं हम व्यवहार करते हैं, उसी का अनुकरण बच्चा भी करता है। इसलिए उसकी भावना को उभारने के लिए उसी प्रकार के वातावरण का निमार्ण करना चाहिए, जिसकी हम बच्चें से अपेक्षा करते हैं। हमारी भारतीय परम्परा अपने से बड़ों का चरण स्पर्श से अभिवादन करने की रही है, यह भावना बच्चों में भरनी चाहिए। इसके लिए यह आवश्यक है कि बड़े लोग बच्चों या अपने से छोटे-बड़ों से वैसा ही व्यवहार करें जैसा वे बच्चों से अपेक्षा करते हैं। बड़ों को भी बच्चों के साथ शिष्टाचार के साथ पेश आना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रकार व्यवहार में नम्रता शीलता-सज्जनता रहना आवश्यक है।

Related posts

रायपुर : शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन पर पूछा प्रश्न- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा ?

rktvnews

नारनौल:15 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस!जिला के तीन लाख से अधिक बच्चों व लक्षित समूह को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

आतंकवाद के सभी आयामों को समाप्त करने के लिए विश्व को एक आवाज में बोलना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में संपूर्णता अभियान 2024 का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:बरामद भारी मात्रा में शराब विनष्ट।

rktvnews

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment