
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 अक्टूबर। भोजपुर जिला के करनामेपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी डेरा गाँव में पेड़ से दबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक प्रदीप पासवान (40 वर्ष) करनामेपुर थाना क्षेत्र के बंशीपुर के शंकर पासवान का पुत्र बताया जाता है। प्रदीप पासवान उक्त पेड़ को काट रहा था। काटने के क्रम में पेड़ उसके ऊपर गिर गया जिससे पेड़ से दब कर उसकी मृत्यु हो गई।
