RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग ने जारी किया 24 x7 कंट्रोल रूम नंबर ।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)17 मार्च।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भय मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग पूर्वी चंपारण, समाहरणालय मोतिहारी स्थित संयुक्त आयुक्त राज्य कर के कार्यालय में 24×7 कंप्लेंट मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यह कंट्रोल रूम 06252- 246007, 06252- 246008 एवम 06252-24 6009 पर 24 घंटे कार्यरत रहेगा। संयुक्त आयुक्त राज्य कर के द्वारा बताया गया है कि लोकसभा निर्वाचन को प्रभावित करने वाले किसी भी कारक के विरुद्ध इन नंबरों पर सूचना किसी भी व्यक्ति के द्वारा जिला के किसी भी हिस्से से दी जा सकती है।उन्होंने बताया है कि शराब या मादक पदार्थों के परिवहन एवम बिक्री, हथियार का प्रदर्शन, भय पैदा करने वाली स्थिति, मतदाताओं को डराने धमकाने या प्रलोभन देने जैसी शिकायतों को इन नंबरों पर दी जा सकती है। प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने के लिए जिला में 39 फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम गठित है जो क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।

Related posts

छत्तीसगढ : दर्री गांव से टाटा स्टील में मैनेजर तक का सफर।

rktvnews

जम्मू और कश्मीर के ग्रामीण कारीगरों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए मधुमक्खी बक्सों के साथ 411 मशीनरी और टूलकिट का वितरण।

rktvnews

भारतीय नौसेना गोवा स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय में गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का आयोजन करेगी।

rktvnews

झारखण्ड:चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया कोइलवर थाना में भूमि विवाद की बैठक का निरीक्षण,परिवादियों से हुए मुखातिब।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में IGF Annual Investment Summit – NXT10 को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment