RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आगामी कार्यक्रम और बूथ सशक्तिकरण के लिए भाजपा भोजपुर की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,विधानसभा संयोजक,मंडल प्रभारी, लोकसभा प्रभारी,लोकसभा विस्तारक के साथ एक बैठक जिला कार्यालय मे आयोजित की।                                                 बैठक मे विगत कार्यक्रम महाजनसंपर्क अभियान के सफलता के लिए जिला के सभी कार्यकताओ को धन्यवाद दिया गया।

आगामी कार्यक्रम जिसमे मुख्य रुप से बूथो को मजबुत करने के लिए बूथ सशक्तिकरण का कार्यक्रम सभी बूथो पर चलाया जाएगा। इसके लिए विधानसभा, मंडल,शक्तिकेन्द् और बूथो पर कार्यक्रम सुनिश्चत किया गया। विधानसभा की बैठक 25,26 जुलाई को आहुत किया गया है।जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि बूथ की मजबूती के लिए बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम मे जिला के सभी नेताओं और पदाधिकरियों का प्रवास होगा। सभी बूथो का गठन किया जाएगा और शक्तिकेन्द्रो को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक महीने होने वाला प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथो पर करवाने के लिए प्रभारी बनाए गए है। जिला और प्रदेश के नेता भी अपने बूथ के पदाधिकारी और सदस्य होंगेँ। समाज के सभी वर्गो को भाजपा से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम किए जाएँगे। भाजपा के सभी कार्यक्रम सोशल मीडिया से लैस होंगे,इसके लिए सभी कार्यकर्ता नमो एप्प एवं सरल एप्प से जुड़कर कार्यक्रम को अपलोड करेंगे। भाजपा मे सभी कार्यकताओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी।बैठक मे जिलाध्यक्ष के अलावा जिला प्रभारी टीएन सिंह, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सीडी शर्मा, हरेन्द्र पांडेय,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह, कौशल यादव,अखिलानंद ओझा, सतीश भट्ट,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री अरबिन्द पांडेय, विनय बेलाऊर, संतोष चंद्रवंशी,रमेश कुमार कर्ण, लोकसभा विस्तारक सुनील कुमार सिंह,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,विनय सिंह,संतोष सिंह,संतोष तिवारी,अजय सिंह,शेख कलामुद्दीन, विजय पासवान,मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, रामानुज सिंह,विवेक कुशवाहा,आदित्य कुमार,लवकुश पंडित, अशोक सिंह,निशांत आदि पदाधिकारी शामिल थे।

Related posts

चितौड़गढ़:स्वीप टीम का नवाचार,आमंत्रण पत्र के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में24.69 करोड़ रु० की लागत से निर्मित होने वाले औषधीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नये भवन का शिलान्यास किया4,000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन प्रदान किए

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों एवं हवालदार को सम्मानपूर्वक दी विदाई।

rktvnews

भारत-म्यांमार द्विपक्षीय बैठक: राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने समकक्ष उप मंत्री यू मिन मिन से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:चार्ज सीटेट परीक्षा नियंत्रक व अन्य को अविलंब पद से हटाया जाए : भुवन पांडेय

rktvnews

बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान; ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज।

rktvnews

Leave a Comment