RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

तबले की थाप पर घुंघरूओं की झंकार ने बांधा समां।

आरा/भोजपुर 30 नवंबर।लीजेंड बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा मेमोरियल कल्चरल सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम गुरुवासरे संगीत सभा का उद्घाटन कवियित्री डॉ. ममता मिश्रा ने ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्थानीय महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में इस सांगीतिक सभा को संबोधित करते हुये ममता मिश्रा ने कहा कि नृत्य कला में सिद्धस्त होने के कारण ही कृष्ण को नटवर के रूप में पूजा गया तो शिव को नटराज के रूप में। नृत्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं अपितु साधना व आराधना है। भारतवर्ष में नृत्य के एक से बढ़कर एक नर्तक व नृत्यांगनाओं का सृजन हुआ। इस अवसर पर दूरदर्शन की कलाकार खुशी कुमारी गुप्ता ने कथक नृत्य की शुरुआत भगवान शिव की स्तुति “डमरू हर कर बाजी डिम डिम” से करते हुये ताल पंचम सवारी में उपज, ठाट, आमद, परन, तिहाई लड़ी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कथक प्रस्तुतिके समापन में खुशी ने ठुमरी ” डगर बीच कैसे चलूँ मग रोके कन्हैया बेपीर पर कृष्ण राधा के रास की मनोहारी प्रस्तुति की। हारमोनियम पर अजीत पाण्डेय व तबले पर गुरु बक्शी विकास ने संगत किया। मंच संचालन शंभू शरण ओझा व धन्यवाद ज्ञापन संयोजक अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर विश्वनाथ राय, दिनेश्वर प्रसाद, राणा प्रताप सिन्हा , तबला वादक कृष्ण कान्त मानस , महंत रामाशीष दास, शास्त्रीय गायक महेश यादव रवि शंकर, स्नेहा पाण्डेय, संरक्षक सुशील कुमार ‘देहाती’, श्रेया पाण्डेय समेत कई संगीत रसिक व प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Related posts

हाजीपुर:रेलकर्मियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

rktvnews

एनपीए हैदराबाद के प्रशिक्षु आईपीएस पदाधिकारियों ने बिहार परिभ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

उमरिया:प्रधानमंत्री ने की विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा,जिले कि सभी विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में त्रिदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने किया शुभारंभ।

rktvnews

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की बैठक!आयोग ने बाल गृह और पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सोहरा ग्राम में 500 पौधे किए गए वितरित।

rktvnews

Leave a Comment