RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर 28 नवंबर।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से आज भोजपुर जिला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन धोबाहा बाजार स्थित संत जेवियर स्कूल के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच तथा अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का खेल के प्रति मनोबल तो जरूर बढ़ा है लेकिन ग्रामीण स्तर पर बिहार में बड़ी प्रतियोगिताएं नहीं होने की वजह से खिलाड़ियों को उतना बड़ा मुकाम नहीं मिल पाता है इसको मद्देनजर नजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर जी के आवाह्न पर पूरे देश के साथ-साथ बिहार के सभी जिलों में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ताकि हमारे बेटे बेटियों को बड़े लेवल पर खेलने का मौका मिले एवं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपनी प्रतिभा के अनुसार राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तरीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अपना प्रदर्शन दिखा सके। इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे ने की।
इस अवसर पर भाजपा जिला के पूर्व अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पांडे , किसान मोर्चा के जिला प्रभारी अजय ओझा, जिला के नेता प्रहलाद राय , अविनाश कुमार सैनी, विनोद सिंह ,उदय कुशवाहा , राकेश, गणेश कुमार गुप्ता,ज्योति कुशवाहा सहित अनेकों गण्यमान्य लोग उपस्थिति रहे।

Related posts

भोजपुर:एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल 10th बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा व रामलीला में जुटे रहे सैकड़ो श्रद्धालु।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

भारत 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, इससे बड़े अवसर सामने आयेंगे: धर्मेंद्र प्रधान

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण में पाए गए दोषियों पर कठोर कार्रवाई।

rktvnews

दरभंगा:GeM पोर्टल से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment