RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में वाहन कोषांग एवं सुगम के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार) 03 मई।02 मई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में वाहन कोषांग एवं सुगम के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विधान सभावार संबद्ध पेट्रोल पम्पों एवं मालिक एवं उनके प्रबंधकों के साथ बैठक कर ली गयी है। विधानसभावार गठित वाहन कोषांग के लिए बैरिकैडिंग, टेन्ट, माईक, टेबल, कुर्सी, पेयजल, अस्थायी शौचालय एवं कम्प्यूटर सेट इत्यादि आवश्यक सामग्री की अधियाचना कर ली गयी है। साथ ही विधान सभावार डिस्पैच सेंटर पर गठित वाहन कोषांग के द्वारा मतदान दल हेतु वाहनों की आवश्यकता का आकलन कर लिया गया है।
सभी निवार्ची पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्र पर पहुंच पथ एवं केंद्रों की संख्या के अनुसार वाहन की आवश्यकता का आकलन करते हुए उपयुक्त वाहन यथा मैजिक वाहन, पिक-अप एवं बस की आवश्यकता से संबंधित प्रतिवेदन जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही खुले वाहनो में प्रचंड गर्मी को देखते हुए मशीन को तकनीकी खराबी से बचाने हेतु ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट0 को तिरपाल से ढकने का निर्देश दिया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में गाडी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 10 प्रतिशत अतिरिक्त गाड़ियां रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जिस विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय की गाड़ी मतदान हेतु उपयोग की जायेगी, उसे उसी विधान सभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर पर रखेंगे। साथ ही प्रचंड गर्मी को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, सभी निवार्ची पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

निशाने पर सिर्फ मूर्ति भर नहीं है!

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या एवं नृत्य का सावित्री श्याम संगीत महाविद्यालय में हुआ आयोजन।

rktvnews

एस०डी०आर०एफ० की टीम के द्वारा आम लोगों एवं छात्र-छात्राओं को बाढ़ पूर्व तैयारी के मद्देनजर मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया।

rktvnews

जयपुर:लोकसभा अध्यक्ष ने किया अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण, पैदल भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:संत विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर 28 अक्टूबर को रक्तदान शिविर रेडक्रॉस में! 101 यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य पूरा होगा:मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार

rktvnews

भोजपुर:मृतक के परिजनों से मिले विधायक

rktvnews

Leave a Comment