RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने स्टेट टॉपर प्रिया एवं निशांत तथा जिला टॉपर जागृति को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण) 29 मार्च।इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 में स्टेट टॉपर्स में शामिल पश्चिम चम्पारण जिले के दो छात्र-छात्राओं एवं एक जिला टॉपर को शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
राज्य सम्पोषित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरनाटांड़, बगहा-02 की छात्रा प्रिया जायसवाल (माता- रीमा देवी एवं पिता-संतोष जायसवाल) ने 484 अंक प्राप्त करते हुए विज्ञान संकाय में समूचे बिहार में प्रथम रैंक हासिल की है। इसी तरह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मठिया, लौरिया के छात्र निशांत राज (माता रिंकी देवी एवं पिता- बृजेश्वर प्रसाद) ने 471 अंक प्राप्त करते हुए वाणिज्य संकाय में समूचे बिहार में तृतीय रैंक हासिल किया है। साथ ही सहकारी प्रो0 बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटखौली, बगहा-02 की छात्रा जागृति कुमारी (माता- अमिता देवी एवं पिता-विद्या सागर साह) ने कला संकाय में 466 अंक लाकर समूचे बिहार में 12 वां रैंक (जिला टॉपर) प्राप्त की है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में प्रिया जायसवाल, निशांत राज एवं जागृति कुमारी को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपहार स्वरूप स्मार्ट वॉच तथा शॉल आदि भी प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने टॉपर्स छात्र-छात्राओं से आगे की पढ़ाई, अभिरूचि आदि के बारे में फीडबैक लिया और छात्र-छात्राओं की हौसलाआफजाई की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए यह अत्यंत ही गौरव का विषय है, सम्मान का विषय है। साथ ही समस्त जिलेवासियों के लिए भी गौरवान्वित होने का क्षण है। गांव में ही रहकर सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन कर तीसरा स्थान प्राप्त करना वाकई काबिलेतारिफ है।
जिलाधिकारी ने स्टेट एवं जिला टॉपर्स से कहा कि सकारात्मक भावना के साथ आगे की पढ़ाई जारी रखें और पूरी लगन एवं मेहनत के साथ लक्ष्य की प्राप्ति करें। भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर पश्चिम चम्पारण जिला का परचम लहराएं। उन्होंने कहा कि आगे की पढ़ाई के लिए जिला प्रशासन से जो भी सहायता चाहिए, छात्र-छात्राओं को अवश्य मिलेगी। उन्होंने टॉपर्स के माता-पिता, अभिभावक, शिक्षक सहित समस्त जिलेवासियों को इस उपलब्धि पर ढे़र सारी बधाई और शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व), राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, मनीष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना, कुणाल गौरव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, कुमार अनुभव, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, गार्गी कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा, अलका सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

असम की अनोखी पहल : पारंपरिक स्वच्छ दिवाली दिखाएगी ‘वेस्ट टु वेल्थ’ की राह

rktvnews

चितौड़गढ़:पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत के अंतर को न्यूनतम करने की कार्य योजना तैयार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:नदी आधारित ज्ञान परंपरा को संरक्षित करना होगा : प्रो. भारती

rktvnews

शहर और जिले के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज है भाजपा के जनप्रतिनिधि फिर भी विकास की राह देख रहा रघुटोला: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:देशी महुआ के शराब के साथ धन्धेबाज गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment