RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:जनसुनवाई में दिखी प्रशासनिक संवेदनशीलता, कलेक्टर शिवम वर्मा ने आमजन की समस्याएँ सुनकर किया त्वरित निराकरण।

कलेक्टर शिवम वर्मा की पहल से बुजुर्ग महिला को मिली घर की रजिस्ट्री, मिठाई देकर जताया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं कलेक्टर शिवम वर्मा का आभार।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 31 मार्च। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर आमजन के लिए राहत का माध्यम बनी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में आए एक प्रकरण में एक बुजुर्ग महिला सावित्री मंडलोई ने अपनी वर्षों पुरानी समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में घर निर्माण के बाद भी उन्हें रजिस्ट्री नहीं दी गई, जिसके चलते वे कई सालों से परेशान थी, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, जिसके परिणामस्वरूप महिला के घर की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। समस्या के समाधान से राहत महसूस करते हुए मंडलोई आज जनसुनवाई में मिठाई लेकर पहुंचीं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने आमजन से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में कई आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण रहे। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय ने जनसुनवाई में भाग लेकर नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुना और उनका निराकरण किया।

Related posts

भोजपुर:रक्षाबंधन पर बहनों ने बांधी भाइयों के कलाई पर राखियां।

rktvnews

गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रयागराज में कांग्रेसियों का धरना।

rktvnews

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) और एफएसआर ग्लोबल ने ऊर्जा क्षेत्र के नियामक मुद्दों पर शिक्षा एवं अनुसंधान में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास आयोजित,जिलाधिकारी राजकुमार ने किया झंडोत्तोलन बोले भोजपुर प्रगति पथ पर अग्रसर।

rktvnews

राज्य में गत दिनों टॉप -10 अपराधियों तथा अन्य की गिरफ्तारी।

rktvnews

बक्सर जिला के 03 पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी0बी0 मुक्त किया गया घोषित।

rktvnews

Leave a Comment