RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदर्श नंगला मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 26नवंबर ।भारत निर्वाचन आयोग आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 1-1- 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक जनपद में चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान 25नवंबर 2023के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदर्श नंगला विधानसभा क्षेत्र छपरौली के बूथ संख्या 62 व 63 का निरीक्षण किया जिसमें बीएलओ फार्म 6,7व 8 के संबंध में संतोषजनक उत्तर नही दे पाए जिस पर बीएलओ ऋतु व अशोक कुमार का मानदेय रोकने व विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।
सुपरवाइजर गौरव को भी कार्य का सुपरविजन अच्छे न करने पर नोटिस देने के निर्देश दिए।। उन्होंने कहा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद में कुल 979 मतदेय स्थल है और 515 मतदान केंद्र है जिनके लिए 979 बूथ लेवल अधिकारी व102 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं जिनको जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पूर्व में प्रशिक्षण भी दिया गया है जो बूथ लेवल अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति अपने कार्य के प्रति लापरवाही करेंगे उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही की जाएगी दरवाजे पर पहुंच कर बी एल ओ अपने दायित्वों का निर्भन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि *दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक है जिसमे विशेष अभियान* *4 नवंबर 5 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, 2 दिसंबर, 3 दिसंबर को चलाया जा रहा है * जिसमें दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें फार्म 6 में नाम जोड़े जाएंगे ,फार्म 7 में आपत्तियां (नाम काटे जाएंगे) प्रारूप 8 में नाम संशोधन किया जाएगा और निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जायेगा ।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली में पहुंच कर स्वीप कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा जिन छात्र-छात्राएं या अन्य की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मिलित अबश्य करा लें।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह, सीओ बड़ौत सबीरत्न, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना,सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने खजुराहो में हेलीशिखर सम्‍मेलन 2023 और उड़ान 5.2 का उद्घाटन किया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वन एवं पर्यावरण विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

पटना:श्रवण-विकलांगता निवारण में एक क्रांति है ‘कृत्रिम कान-प्रत्यारोपण’ की तकनीक : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

पटना:कायस्थजनो ने पारंपरिक रूप से खुशी-खुशी की चित्रगुप्त पूजा।

rktvnews

भोजपुर:समाज को सुसंस्कृत और सभ्य बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका : डाॅ अमित जैन

rktvnews

लखनऊ में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के 25वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment