RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के कार्यालय एवं एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 14 अगस्त। आज भोजपुर जिला अंतर्गत हब फोर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के कार्यालय एवं एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त भोजपुर, सिविल सर्जन, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, प्रशासी पदाधिकारी WCDC, जीविका, शिक्षा विभाग, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ (dhew), जिला परियोजना प्रबंधक (Wcdc), वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मी, जिला प्रोग्राम कार्यालय के सभी कर्मी, जिला समाहरणालय के सभी महिला कर्मी के उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिखा सोनम महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना कार्यालय आरा ग्रामीण द्वारा किया गया।
प्रशासी पदाधिकारी द्वारा जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के कार्यालय का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया।
उप उप विकास आयुक्त भोजपुर द्वारा बताया गया कि धरातल तक महिलाओं का विकास एवं स्वालंबन किया जाए इस योजना को गांव गांव तक सभी ग्रामीण महिलाओं को लाभ पहुंचाया जाए इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा एवं स्वालंबन करना है। महिला विकास निगम के प्रशासी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति जिले के महिलाओं के लिए एक अच्छी योजना है इससे महिलाएं सशक्त और समर्थ बनेगी। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस माला कुमारी द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति योजना कि मुझे नोडल पदाधिकारी एवं अनुसरण कमेटी की सचिव बनाया गया है। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हव के कार्यों का अनुश्रवण किया जाएगा। मोहम्मद तैयब अहमद, जिला मिशन समन्वयक (DHEW) द्वारा पीपीटी के माध्यम से मिशन शक्ति की विस्तृत जानकारी दी गई उनके द्वारा कहा गया कि जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और समर्थ बनाना है सभी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए विभिन्न संस्थागत तथा योजनाबद्ध व्यवस्था तक महिलाओं की पहुंच सुगम बनाना है।
लैंगिक विशेषज्ञ कल्याणी कुमारी द्वारा बताया गया कि कई बार पात्र महिलाएं जानकारी के अभाव में कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती हैं ऐसे में DHEW उन महिलाओं का हक दिलाएगा।

Related posts

करवा चउथ ए सखी!

rktvnews

प्यार करने वालों का धर्म अलग होने से उनके रिश्ते को नहीं दे सकते ‘लव जिहाद’ का एंगल: बॉम्बे हाईकोर्ट।

rktvnews

नवनिर्वाचित गया क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ के विधान पार्षद जीवन कुमार का हिंदू जागरण मंच,आरा ने सम्मान समारोह आयोजित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:66 वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:कथक शैली में होगी भिखारी ठाकुर की”बिदेशिया” की प्रस्तुति।

rktvnews

भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने कॉरपेट और एक्स-बोंगोसागर अभ्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment