RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आईआईटीएफ 2023 के खनन मंडप ने अब तक हजारों छात्रों सहित 35,000 आगंतुकों को आकर्षित किया।

नई दिल्ली/24 नवंबर।नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में पहली बार “कनेक्टिंग बियॉन्ड माइनिंग” थीम के तहत खान मंत्रालय द्वारा स्थापित और प्रस्तुत किया गया खनन मंडप आगंतुकों को खानों तथा खनिजों को जानने और समझने का अवसर प्रस्तुत करता है। पिछले 10 दिनों में, लगभग पैंतीस हजार आगंतुकों ने मंडप का अवलोकन किया और हमारे दैनिक जीवन में खनन और खनिज अवयवों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की है। केंद्रीय मंत्रियों, पैरालिंपियन दीपा मलिक, पूर्व हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल, अशोक कुमार, पूर्व क्रिकेटर विजय दहिया, रेलवे बोर्ड के सदस्यों और वरिष्ठ नौकरशाहों सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने मंडप का दौरा किया।
खान मंत्रालय ने खनन मंडप में छात्रों के लिए रीसाइक्लिंग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें 2000 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने हमारे दैनिक जीवन में खानों और खनिजों के महत्व में गहरी रुचि प्रदर्शित की और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की शपथ ली। अब तक बड़ी संख्या में लोग पृथ्वी के संरक्षक के रूप में संकल्प ले चुके हैं। किड्ज जोन के जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआई) के स्टॉल में बच्चों ने लाखों वर्षों से धरती के नीचे दबे डायनासोर के अंडे और जीवाश्म मॉडल का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, आगंतुकों ने वीआर ज़ोन में सिमुलेटर के माध्यम से खनन क्षेत्र की चुनौतियों और रोमांच का अनुभव किया और खनिज निकालने के लिए पृथ्वी से हजारों फीट नीचे तक पहुंचने की अनुभूति प्राप्त की। जीएसआई स्टॉल ने भी अपने रत्नों और बेशकीमती पत्थरों का परीक्षण करने वाले आगंतुकों को आकर्षित किया। दर्शकों ने खनन मंडप में अपने अनुभव साझा किए, जिसमें देश की विभिन्न खदानों की झलक दिखाई गई है।
पृथ्वी और महासागर से उत्खनन किए गए खनिज अवयवों का प्रदर्शन मंडप के साथ-साथ वीआर ज़ोन का एक प्रमुख आकर्षण सिद्ध हुआ है, जो आगंतुकों को भूमिगत खनन और धातु विज्ञान का एक बिल्कुल नया अनुभव प्रदान करता है।
खान मंत्रालय और इसके प्रक्षेत्र संगठन, कुछ प्रमुख निजी क्षेत्र की खनन कंपनियों के साथ, अपने संबंधित स्टॉलों के माध्यम से खानों और खनिजों से संबंधित ज्ञान व उपलब्धियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। 14 से 27 नवंबर 2023 तक आयोजित अत्याधुनिक खनन मंडप विभिन्न प्रकार के खनिज अवयवों को देखने और उन्हें विस्तार से जानने-समझने का अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है।

Related posts

गांधी जयंती पर सद्भावना दौड़ का आयोजन!विजेता खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 सितंबर 24

rktvnews

फ्लैगशिप “खादी भवन” कनॉट प्लेस ने 69वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री द्वारा आज राज्य भर के विद्युत उपभोक्ताओं से किया गया संवाद।

rktvnews

भारत 77वें कान फिल्म महोत्सव (14-25 मई) में भाग लेगा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पौड़ी अस्पताल की अव्यवस्थाओं की शिकायत का लिया संज्ञान।

rktvnews

Leave a Comment