RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

01 जुलाई से दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (नौवां संशोधन) विनियम, 2024 लागू हो जाएगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 28 जून।भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने 14 मार्च, 2024 को दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (नौवां संशोधन) विनियम, 2024 जारी किए, जो 1 जुलाई 2024 से लागू हो जाएँगे।
इन संशोधन विनियमों का उद्देश्य बेईमान तत्वों द्वारा धोखाधड़ी वाले सिम स्वैप/प्रतिस्थापन के माध्यम से मोबाइल नंबरों की पोर्टिंग पर अंकुश लगाना है। इन संशोधन विनियमों के माध्यम से, एक विशिष्ट पोर्टिंग कोड (यूपीसी) के आवंटन के अनुरोध को अस्वीकार करने के लिए एक अतिरिक्त मानदंड प्रस्तुत किया गया है। विशेष रूप से, यदि सिम स्वैप/प्रतिस्थापन की तारीख से सात दिनों की समाप्ति से पहले विशिष्ट पोर्टिंग कोड (यूपीसी) के लिए अनुरोध किया गया है, तो विशिष्ट पोर्टिंग कोड (यूपीसी) आवंटित नहीं किया जाएगा।
किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए अखिलेश कुमार त्रिवेदी, सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) से टेलीफोन नंबर +91-11-20907758 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

स्पेस से दिखेगा अदाणी का ग्रीन एनर्जी पार्क, 20 लाख लोगों के घर होगें जगमग COP के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट।

rktvnews

फादर्स डे के उपलक्ष में स्वीप गतिविधियों अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

अतिथि विद्वान का मासिक वेतन 50 हजार रुपए तक होगा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर थाना परिसर मे गुंडा परेड आयोजित! थानाध्यक्ष ने दी हिदायत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: 2 बच्चों के डूब के मरने की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव,परिजनों को बंधाया ढांढस।

rktvnews

Leave a Comment