RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक का संपन्न।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)02 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार बुधवार को उप विकास आयुक्त पीयूष सिंह द्वारा जिला समाज कल्याण कार्यालय द्धारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से देवघर ग्रामीण क्षेत्र की पोषक परियोजना की महिला पर्यवेक्षिकाओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इसके अलका बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन सुनिश्चित करने हेतु उनके खुलने एवं बंद होने के समय की सतत जांच महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा किए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण के अलावा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की पहचान कर उसकी रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों की निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालयों के साथ सह-स्थापना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए गए। आगे आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय व्यवस्था एवं विद्युत संयोजन की उपलब्धता की समीक्षा की गई तथा जहां कमी पाई गई, वहां शीघ्र सुधार हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त टेक होम राशन (THR) के वितरण की स्थिति की समीक्षा FRS (Face Recognition System) के माध्यम से की गई एवं पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं सभी पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया। आगे उप विकास आयुक्त ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करें, ताकि आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ लक्षित लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

Related posts

भोजपुर:नवसृजित राजकीय महाविद्यालय, सहार में प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा को श्रद्धांजलि*

rktvnews

राजस्थान:हरियाली तीज पर जयपुर जिला प्रशासन ने कायम किया पौधारोपण का रिकॉर्ड।

rktvnews

आयोग ने हिंसा मुक्त चुनाव राष्ट्रपिता को समर्पित किए।

rktvnews

नारनौल:घर में जैसा परिवेश उसी प्रकार के विचार एवं संस्कार बाल जीवन में प्रवर्तित होते हैं: विपिन शर्मा

rktvnews

राजस्थान:राज्य में 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

पटना : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सहाय सदन मे पुष्पांजलि सभा।

rktvnews

Leave a Comment