RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्‍सर के ब्रह्मपुर प्रखंड में जीविका द्वारा किया गया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

बक्सर/बिहार 24 नवंबर।बिहार दीन दयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल्‍य योजना के तहत जीविका, ब्रह्मपुर द्वारा आज रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन बी एन हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल, सहायक निदेशक एनआईआरडी दिल्ली राघो, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर, जिला परियोजना प्रबंधक श्री चंदन कुमार सुमन, जीविका, उन्नति एवं प्रगति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्षा द्वारा संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर किया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जीविका ने बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य किया है। रोजगार की बात हो या स्‍वरोजगार की सभी कार्यों में जीविका की भूमिका अग्रणीय एवं सराहनीय रही है। कोई कार्य एवं नौकरी की शुरुआत छोटे से प्रारंभ कर धीमे धीमे उसी में आगे बढ़ना है तथा चयनित कैंडिडेट को नियुक्ति पत्र दिये एवं कंपनी प्रतिनिधि से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
रोजगार प्रबंधक बक्सर द्वारा कार्यक्रम के विषय मे विस्तृत जानकारी दिये एवंं रोजगार शिविर, रोजगार मेला, प्रशिक्षण, कौशल विकास आदि पर विस्‍तार से बताया गया। उन्‍होंने आगे कहा कि जीविका महिला सशक्तिकरण की एक शानदार मिसाल है।
जीविका रोजगार मेला में 11 कंपनियों के प्रतिनिध उपस्थित थे। जीविका के डीपीएम ने कहा की जीविका के कुशल प्रबंध के कारण आज धरातल में रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे है। जिसके कारण यहां के युवक और युवतियों में भारी उत्साह देखने को मिला है। कुल 572 युवाओं ने अपना निबंधन करवाया। जिसमे से आरसेटी में 68 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चुना गया। कुशल युवा कार्यक्रम में 30 अभयर्थियो द्वारा नामांकन किया गया और 205 नियोजित अभ्‍यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। बाकी अभ्यर्थी को विभिन्न कंपनी अपने चयनित प्रकिया अपनाकर चयनित करेंगी।
इस मौके पर जिला से जीविका के थेमेटिक् प्रबंधक एवं बी पी आई यू के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवंअन्‍य कर्मी भी उपस्थित थे।

Related posts

उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया मशरख प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मावफलांग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया; सड़क और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत के विकास को गति दे रहा है मध्यप्रदेश : केंद्रीय गृह मंत्री

rktvnews

2020 रूपये में प्रयाग हेरीटेज टूर का लें आनंद।

rktvnews

भोजपुर : वरिष्ठ पत्रकार स्व सिद्धेश्वर प्रसाद सिंहा की पुण्यतिथि मनी।

rktvnews

लखीसराय:” जीविका” का” महिला संवाद” बना स्कुल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए उम्मीद की किरण।

rktvnews

Leave a Comment