RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान “म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम का आयोजन।

नांगल चौधरी/नारनौल 24 नवंबर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नांगल चौधरी की ओर से आज कम लिंगानुपात वाले गांवों में “म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम के तहत गांव अकबरपुर, शहबाजपुर व जैनपुर में कन्या के जन्म पर कुआ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कान्ता कुमारी ने कहा कि उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में बेटियों के सम्मान के लिए शुरू की गई नई पहल के तहत अकबरपुर में सपना, शहबाजपुर में राजबाला व रिंकू तथा गांव जैनपुर में प्रेरणा के घर में जन्मी कन्याओं के जन्म पर कुआ पूजन का आयोजन कर उपहार व बधाई पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर पूरी जिम्मेदारियों के साथ काम कर रही हैं।
इस अवसर पर सुपरवाइजर सुनीता यादव व रेखा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मौजूद थी।

Related posts

मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25टी बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ को लॉन्‍च किया गया।

rktvnews

मोहर्रम पर्व को ले विधि व्यवस्था हेतु डीएम और एसपी की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:देश का सामाजिक- लोकतांत्रिक ताना-बाना खतरे में :वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव

rktvnews

दरभंगा:मंडल कारा में जुवेनाइल जस्टिस कानून विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:27 मई को राहुल गांधी, दीपंकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी एक मंच से सुदामा प्रसाद के लिए करेंगे आह्वाहन।

rktvnews

दरभंगा:हर गाँव में गूंज महिलाओं की बातें,’महिला संवाद’ से मिला खुला मंच।

rktvnews

Leave a Comment