RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:भारोत्तोलन चैंपियनशिप का समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई।आज आरा खेल भवन में आयोजित द्वितीय भोजपुर जिला भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं समापन जिला खेल प्राधिकारी संजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया ।संघ के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि भोजपुर जिले के तीरंदाजी प्रशिक्षक नीरज कुमार सिंह को उनके अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बनने पर उन्हें भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के तरफ से सम्मानित किया गया ।इस प्रतियोगिता को भारतीय भारोत्तोलन संघ के 10 तकनीकी प्राधिकारियों का दल के द्वारा सम्पन किया गया एवं इनके सहयोग में शारीरिक शिक्षक अलख जी,कृष्ण प्रसाद ,पंकज शर्मा , विकास सिंह,कृष्ण कुमार सिंह , आशीष मिश्र,आशुतोष कुमार , अंजली पान्डेय, अभय पांडे ,जयशंकर प्रसाद,संतोष कुमार, अंजली कुमारी ,आयुष कुमार की अग्रणी भूमिका रही । खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए संघ के कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीये रेफरी संतोष कुमार एवं प्रशिक्षक जयशंकर प्रसाद,अभय पांडे ने संयुक्त रूप से एक बारबल (कीमत 32000 रुपया )भेंट किया।सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथि के रूप में आए मोहन कुमार सिंह, राहुल सरकार ,शैलेश जी के द्वारा मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया गया !इस चैंपियनशिप में बेस्ट लिफ्टर (पुरुष वर्ग )सनी कुमार एवं बेस्ट लिफ्ट (महिला ) सोनाली कुमारी हुई !!प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है।
स्वर्ण पदक पाने वालो में -संजना कुमारी, सोनाली कुमारी ,नंदनी कुमारी ,अंकिता सिंह,रागिनी कुमारी, रुबी कुमारी ,ऋषिका श्रीवास्तव ,चांदनी कुमारी।
*रजत पदक* विद्या कुमारी गुड़िया कुमारी,दिव्या कुमारी,अनन्या कुमारी,मानसी सिंह,सोनाली सिंह,जानवी तिवारी।
*कास्य पदक -पूजा कुमारी अर्पिता कुमारी,वैष्णवी कुमारी खुशी तिवारी रानी कुमारी।
*पुरूष वर्ग* स्वर्ण पदक* सनी कुमार
चेतन श्रीवास्तव कुणाल कुमार सुशांत कुमार,उत्कर्ष राज, शिवम कुमार,श्रेतिज सिंह,नीतीश कुमार।
रजतपदक* विक्की राज,मनदीप कुमार
दीपक कुमार,मनमोहन कुमार,अश्वनी कुमार,सत्यम कुमार,पवन कुमार
*कांस्य पदक* संपूर्ण कुमार,रौनक सिंह,गोलू कुमार,आयुष कुमार,शुभम कुमार ने अपने-अपने ग्रुप में पदक प्राप्त किया

Related posts

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में सात दिवसीय पुरालिपि एवं पुरालेख कार्यशाला का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई !

rktvnews

‘मैं कुछ हूँ’ इस तरह का भाव अहंकार है : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

भोजपुर:घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर निःशुल्क मिलेगी बिजली।

rktvnews

29 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित रोड शो और जनसभा को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment