RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राधा मोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 दिसंबर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसानंगीक संगठन विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री स्व राधा मोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राज ऑप्टिकल के ऊपर शहीद भवन के सभागार में यशवन्त नारायण के नेतृत्व में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी भाजपा नेता जीवन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक चौरसिया एवं अमित पांडेय के द्वारा किया गया।उपस्थित लोगों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने बताया की संस्कार भारती बिहार के प्रथम संगठन मंत्री एवं बिहार प्रदेश के संस्थापक सदस्य थे। इन्होंने 1966 से संघ कार्य का प्रारंभ किया तथा 1968 से चार वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरा एवं बक्सर) में प्रचारक के रूप में समाज जीवन को दिशा दी। वर्ष 1973 से 1988 तक विद्या भारती के संगठन मंत्री के रहते शिशु मंदिर योजना को पटना सहित पूरे बिहार में सुदृढ़ एवं विकसित करने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
2007 तक संस्कार भारती बिहार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के उपरांत 2008 से 2015 तक आपने विश्व हिंदू परिषद में संगठन मंत्री का दायित्व भी निष्ठापूर्वक संभाला। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि ऐसे महापुरुष का भोजपुर में जन्म होना हमसब के लिए गौरव का बात है।
यशवन्त नारायण ने कहा मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि स्व राधामोहन सिंह जी के समाज को जीवन समर्पण को देखते हुए कल इनके गाँव बन्धु छपरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे ज्यादा से ज्यादा लोग पहुँचे ताकि सामाजिक कार्य करने वाले का आत्मबल बढ़े। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन रबिश सिंह ने किया।उपस्थित लोगों में अमन कुमार, मोहन कुमार, अनिरुद्ध सिंह, अमरजीत, प्रकाश बजरंगी, दीपक, विक्की,अनुराग समेत कई थे।

Related posts

राष्ट्रीय कोयला सूचकांक में दिसंबर, 2023 में 4.75 प्रतिशत की गिरावट।

rktvnews

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल पीपीपी ऑपरेटर आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज को सौंपा गया।

rktvnews

भोजपुर:कैम्ब्रिज नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

नई दिल्ली: डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पूर्व प्रधान आयुक्त सह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग आम चुनाव 2024 में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा और शहरी मतदाताओं को शामिल करने के लिए सोशल मीडिया की शक्ति का लाभ उठा रहा है।

rktvnews

Leave a Comment